चार वर्षीय बालिका के अपहरणकर्ता पति-पत्नी गिरफ्तार
![]() |
| पुलिस टीम के साथ चार वर्षीय बच्ची के अपहरण के आरोपी पति-पत्नी |
रामगढ़ शेखावाटी, 18 सितम्बर। गुरुवार को निकटवर्ती ग्राम भाकरवासी में आयोजित रामदेवजी के मेले से चार वर्षीय बालिका का अपहरण कर अपने सहनूसर स्थित आवास पर लाने वाले दम्पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी उमाशंकर शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार सहनूसर निवासी मीनू कंवर (33) पत्नी औंकार सिंह जाति राजपूत व उसके पति औंकार सिंह (32) पुत्र रेवतसिंह जाति राजपूत को बच्ची गौरी का मेले में से बहला फुसलाकर अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम रक्षकों के सहयोग से शुक्रवार को ही बच्ची को आरोपी महिला के घर से दस्तयाब कर लिया था तथा उसे मेडिकल जांच के बाद उसकी मां पूनम कंवर व चाचा सायर सिंह को सौंप दिया था। कड़ी पूछताछ के बाद आज दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विडीओ देखने के लिये स्टार्ट करें-
विस्तृत समाचार यहां भी देख सकते है- क्लिक करे

