Posts

SHEKHAWATI TODAY NEWS

शॉर्ट सर्किट से स्कूल वैन में लगी आग:ड्राइवर ने बच्चों को सुरक्षित निकाला, लोगों ने आग बुझाई; बड़ा हादसा टला

Image
चूरू के नई सड़क भरतिया रोड पर सोमवार दोपहर एक स्कूल वैन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। वैन में स्कूली बच्चे सवार थे। ड्राइवर की सतर्कता से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कौम काजियान संस्थान के सदर संजय भाटी के अनुसार, वैन से अचानक धुआं निकलने लगा। ड्राइवर ने तत्काल सभी बच्चों को वैन से बाहर निकाला। मौके पर मौजूद लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए वैन की सीट के नीचे से निकल रहे धुएं पर पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वैन ड्राइवर और मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली। अशोक सोनी, तालिब भाटी, सोयल, समीर अहमद, अमरचंद और यूसुफ अली ने आग बुझाने में मदद की। MAIN SITE

शेखावाटी यूनिवर्सिटी में SFI का प्रदर्शन:MBA, MCA, JMC की परीक्षा फॉर्म फीस कम करने की मांग, 2 दिन का अल्टीमेटम दिया

Image
शेखावाटी यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने प्रोफेशनल कोर्सेज MBA, MCA और JMC की परीक्षा फॉर्म फीस कम करने की मांग को लेकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। SFI ने कुलसचिव के नाम ज्ञापन सौंपकर फीस में अवैध वसूली का आरोप लगाया और दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। SFI इकाई सचिव दिनेश चौधरी ने बताया कि विश्वविद्यालय अन्य पीजी कोर्सेज के लिए 1500 रुपए फीस लेता है, जबकि MBA, MCA और JMC को प्रोफेशनल कोर्स बताकर 2070 रुपए वसूले जा रहे हैं। पहले सेमेस्टर में भी SFI ने विरोध दर्ज कराया था, तब प्रशासन ने दूसरे सेमेस्टर में फीस कम करने का आश्वासन दिया था। हालांकि, नए नोटिफिकेशन में LLM की फीस तो कम की गई, लेकिन MBA, MCA और JMC की फीस यथावत रखी गई। चौधरी ने कहा कि इन कोर्सेज को प्रोफेशनल का नाम देकर मोटी ट्यूशन फीस वसूली जा रही है, लेकिन कोई विशेष सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। यूजी रिजल्ट में देरी, प्रवेश प्रक्रिया पर संकट आर्ट्स कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष राजू बिजारणियां ने प्रशासन पर यूजी फाइनल ईयर के रिजल्ट में देरी का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि रिजल्ट जारी किए ...

चूरू में झमाझम बारिश से निचले इलाकों में भरा पानी:24 घंटे में 32.4 एमएम वर्षा दर्ज, लोगों को उमसभरी गर्मी से मिली राहत

Image
  चूरू में रविवार शाम पांच बजे हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश शुरू हुई। यह बारिश धीरे-धीरे झमाझम में बदल गई। एक सप्ताह बाद हुई इस बारिश से लोगों को दिनभर की उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया। इनमें नेचर पार्क, भरतिया अस्पताल, नया वृद्धाश्रम, सुभाष चौक, पुरानी सब्जी मंडी, सफेद घंटाघर और जैन मार्केट शामिल हैं। जमा पानी से बाइक सवार और पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे में 32.4 एमएम वर्षा दर्ज की गई। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि प्रदेश के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। मानसून ट्रफ लाइन राज्य के उत्तरी भागों से गुजर रही है। उदयपुर, भरतपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है। बीकानेर संभाग में अगले 2-3 दिन मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। MAIN SITE

मोहर्रम जुलूस देखकर लौट रहे नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या:आरएसी समेत तीन थानों की पुलिस तैनात, सीसीटीवी कैमरों में मारपीट करते नजर आए आरोपी

Image
चूरू में मोहर्रम जुलूस देखकर लौट रहे नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। मौके पर आरएसी, कोतवाली, सदर और महिला थाना की पुलिस तैनात है। मारपीट का एक सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें नाबालिग से मारपीट करते नजर आ रहे हैं । डीएसपी सुनील झाझड़िया ने बताया- गौरी कॉलोनी वार्ड 4 निवासी शाहरुख (17) अपने दोस्तों के साथ मोहर्रम का जुलूस देखने गया था। लौटते समय शाम साढ़े 4 बजे जब शाहरुख सफेद घंटाघर के पास पहुंचा तो कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई। जिसके बाद एक दर्जन लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद शाहरुख अचेत हो गया। आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। वहां मौजूद युवक उसे डीबी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया- शाहरुख दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई सूरत में जॉब करता है। अस्पताल पहुंचे कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कहा कि जो भी हुआ वह बहुत गलत हुआ है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और कानून व्यवस्था बनाए रखने की मांग की ​है। MAIN SITE

नर्सेज दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम आज से

Image
  नज़रअंदाज़ न करें इन लक्षणों को-आंखों या सिर में भारीपन और धुंधला दिखाई देना,आंखें लाल होना और उनसे पानी आना, आंखों में खुजली होना, रंगों का साफ दिखाई न देना, लगातार सिरदर्द की शिकायत रहना और आंखों में थकावट होना..........आंखों के डॉक्टर की सेवा....प्रत्येक शनिवार-शाम 4:00 से 7:00 तक,भारत हॉस्पिटल, सरकारी अस्पताल के पास रामगढ़ शेखावाटी, आज ही रजिस्ट्रेशन करवाएं,9829820756   सीकर | अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर शनिवार को नर्सिंग कर्मियों की ओर से जिले भर में दो दिवसीय कार्यक्रम किए जाएंगे। राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक सीताराम जांगिड़ व रामनिवास चाहर ने बताया कि 11 मई को एसके अस्पताल के प्रांगण में फ्लोरेंस नाइटिंगेल को कैंडल श्रद्धांजलि दी की जाएगी। 12 को सुबह 11 बजे एसके मेडिकल कॉलेज सांवली के सभागार में समारोह होगा। इसमें कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी, प्रिंसिपल डॉ. शिवरतन कोचर, अधीक्षक डॉ. महेंद्र खीचड़, डॉ. अशोक चौधरी अतिथि रहेंगे। इस अवसर पर नर्स सम्मान समारोह भी होगा। शुक्रवार को समारोह की तैयारी को लेकर आयोजन समिति की मीटिंग हुई। इसमें नर्सिंग अधीक्षक मोह...

युवक ने पंखे के हुक से लटक कर किया सुसाइड:शादी समारोह में गए थे परिजन, मानसिक रूप से परेशान था मृतक

🔸रेल की तत्काल कन्फर्म टिकट के लिए व ईमित्र सम्बधी किसी भी कार्य के लिए संपर्क करे 9461140380   चूरू : सदर थाना के गांव बूंटिया में एक व्यक्ति ने घर के कमरे में पंखे के हुक से लटक कर सुसाइड कर लिया। घटना का पता चलने पर परिवार के लोगों ने युवक को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना रविवार को शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया।  सदर थाना के एएसआई वीरेन्द्र सिंह खोटिया ने बताया कि बूंटिया निवासी सुनील धाणक ने रिपोर्ट दी कि हम तीन भाई हैं, जो अलग-अलग घर में रहते हैं। मेरा बड़ा भाई महेन्द्र धाणक (35) भी अपने अलग घर में रहता है। महेन्द्र काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान रहता था। शनिवार की रात परिवार के लोग मोहल्ले में शादी समारोह में गए थे। रात करीब साढ़े 11 बजे परिवार के लोग घर आए थे। भाभी ने कमरा खोलकर देखा तो महेन्द्र कमरे मे पंखे के हुक से लटका पड़ा था। शोर मचाने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने महेन्द्र को फंदे से उतारकर निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषि...

आफ़ताबे शेखावाटी का 158 वां सालाना उर्स : दरगाह में नजमुल औलिया कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन, हजारों जायरीन हुए शामिल

Image
🔸रेल की तत्काल कन्फर्म टिकट के लिए व ईमित्र सम्बधी किसी भी कार्य के लिए संपर्क करे 9461140380   फतेहपुर में दरगाह आफ़ताबे शेखावाटी हजरत ख़्वाजा हाजी मुहम्मद नजमुद्दीन साहिब सुलैमानी चिश्ती अल्फ़ारूक़ी रहमतुल्लाह अलयह के 158वां सालाना मेला अपने परवान पर है। मेले के 5वें दिन शनिवार को दरगाह में नजमुल औलिया कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें लखनऊ से आए देश के मशहूर मुस्लिम स्कॉलर सय्यद आले गौस समदानी मिया ने सूफ़ीस्म पर चर्चा की। शाहज़ादा ए हुज़ूर नसीरे मिल्लत पीर ग़ुलामे नजम ने भी उर्स की हकीकत और इतिहास पर चर्चा की। रविवार 28 अप्रैल को कदीमी शाही चादर का जुलूस शाही लवाजमे के साथ मुहल्ला चेजारान से रवाना हो कर शाम 7:30 बजे दरगाह शरीफ पहुंचेगा। जहां सज्जादानशीन व मुतवल्ली पीर गुलाम नसीर साहब उसे अपने सर पर ग्रहण कर मुख्य मजार पर पेश करेंगे तथा 29 अप्रैल को कुल की रस्म के साथ उर्स का विधिवत समापन होगा। उर्स के दौरान देश के कोने कोने से हजारों जायरीन दरगाह पहुंच रहे हैं। उर्स के दौरान रोज़ाना क़ुरान ख्वानी, सुबह शाम लंगर, रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक क़व्वाली की महफ़िल का आयोजन हो रहा है। जिसमे...