युवक ने पंखे के हुक से लटक कर किया सुसाइड:शादी समारोह में गए थे परिजन, मानसिक रूप से परेशान था मृतक

🔸रेल की तत्काल कन्फर्म टिकट के लिए व ईमित्र सम्बधी किसी भी कार्य के लिए संपर्क करे 9461140380 

चूरू : सदर थाना के गांव बूंटिया में एक व्यक्ति ने घर के कमरे में पंखे के हुक से लटक कर सुसाइड कर लिया। घटना का पता चलने पर परिवार के लोगों ने युवक को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना रविवार को शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया। 

सदर थाना के एएसआई वीरेन्द्र सिंह खोटिया ने बताया कि बूंटिया निवासी सुनील धाणक ने रिपोर्ट दी कि हम तीन भाई हैं, जो अलग-अलग घर में रहते हैं। मेरा बड़ा भाई महेन्द्र धाणक (35) भी अपने अलग घर में रहता है। महेन्द्र काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान रहता था। शनिवार की रात परिवार के लोग मोहल्ले में शादी समारोह में गए थे। रात करीब साढ़े 11 बजे परिवार के लोग घर आए थे। भाभी ने कमरा खोलकर देखा तो महेन्द्र कमरे मे पंखे के हुक से लटका पड़ा था।

शोर मचाने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने महेन्द्र को फंदे से उतारकर निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सदर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 

आवश्यकता है-महिला या पुरुष अध्यापकों की जो कक्षा 6 से कक्षा 10 तक अंग्रेजी माध्यम से अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान पढ़ा सके। वेतन योग्यतानुसार। विद्यालय समय में सम्पर्क करें-श्रीमती जयंती शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी,श्री विश्वनाथ एस. ढ़ांचोलिया एकेडेमी सेकेंडरी स्कूल, रामगढ़ शेखावाटी,मो. 9352533992 ---------- Required - female or male teachers who can teach English and social science(SST) from class 6 to class 10 through English medium. Salary as per qualification. contact during school hours-Mrs. Jayanti Sharma, Administrative Officer, Shri Vishwanath S. Dhancholia Academy Secondary School, Ramgarh Shekhawati, Mo. 9352533992