लोकसेवा ज्ञानमंदिर ट्रस्ट द्वारा ग्राम ढ़ाकास में सरल गीता व रामचरित मानस का वितरण
रामगढ़ शेखावाटी, 19 सितम्बर। लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे अभियान जय श्री कृष्णा जय श्री राम, घर-घर कृष्णा घर-घर राम के तहत आज रविवार को ग्राम पंचायत सहनूसर के गांव ढाकास में ग्राम प्रमुख पूरण सिंह शेखावत के सानिध्य में एवं अभियान के प्रमुख अशोक कीर्तनिया के सानिध्य में ग्रामवासियों को 250 किताबें सरल गीता व रामचरितमानस का वितरण किया गया। ट्रस्ट के रामगढ़ शेखावाटी प्रभारी प्रशांत जोशी ने गांव वासियों को सरकारी योजनाएं जन-जन तक के बारे में बताते हुए राज्य व केंद्र द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं ट्रस्ट के बारे में बताया। गांव के वृद्ध जनों व युवाओं ने घर-घर कृष्णा, घर-घर राम अभियान को एक सराहनीय कार्य बताया व सरकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने का भी भरोसा जताया। पुस्तक वितरण कार्यक्रम में उम्मेद सिंह, विजय सिंह शेखावत सहित अनेक ग्रामवासी व ट्रस्ट के कार्यकर्ता मौजूद थे।
वीडियो देखने के लिये क्लिक करें
यह न्यूज विस्तृत देखने के लिये क्लिक करें

