रामगढ़ शेखावाटी में दो जगह कोवैक्सीन व एक जगह कोविशील्ड का टीकाकरण होगा

 


रामगढ़ शेखावाटी, 20 सितम्बर। चिकित्सा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कल 21 सितम्बर को रामगढ़ शेखावाटी में तीन जगह कोरोना टीकाकरण शिविर आयोजित किए जायेंगे जिनमें से दो शिविरों में कोवैक्सीन व एक शिविर में कोविशील्ड के टीके लगाये जायेंगे।

18 से अधिक आयुवर्ग वालों को प्रथम व द्वितीय डोज के टीके लगाये जायेंगे - प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों ही शिविरों में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले सभी को प्रथम व द्वितीय डोज के टीके लगायो जायेंगे। ध्यान रहे कोविशील्ड का दूसरा टीका प्रथम डोज के 84 दिन बाद ही लगाया जा सकता है जबकि कोवैक्सीन का दूसरा टीका प्रथम डोज के 28 दिन बाद ही लगवाया जा सकता है।

ऑन स्पॉट होगी बुकिंग- तीनों ही शिविरों में ऑन स्पॉट बुकिंग के द्वारा टीके लगाये जायेंगे अर्थात पहले से कोई बुकिंग नहीं करानी पड़ेगी। टीका लगवाने वाले को अपना मोबाइल, आधार कार्ड/पासपोर्ट/वोटर आईडी में से एक साथ ले जाना जरूरी होगा। द्वितीय डोज वालों को वही मोबाइल नम्बर व आईडी जरूरी है जो प्रथम डोज के समय दर्ज कराए थे। जिन्होंने अपना स्वयं का रजिस्ट्रेशन कर रखा है उन्हें भी ऑन लाइन बुकिंग की जरूरत नहीं है।

यहां लगेंगे कोवैक्सीन के टीके- प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ व बिसाऊ गेट के बाहर स्थित बालाजी भंडार अतिथि गृह में आयोजित शिविरों में कावैक्सीन के टीके लगाये जायेंगे। जिन्होंने पहला टीका कोवैक्सीन का लगवाया है उन्हें ही 28 दिन बाद कोवैक्सीन का टीका लगाया जा सकता है। विदेश जाने वालों को यह टीका मान्य नहीं हैं। 


यहां लगेंगे कोविशील्ड के टीके- मंडावा रोड़ पर स्थित मोतीराम भाोलाराम धर्मशाला में आयोजित शिविर में कोविशील्ड के टीके लगाये जायेंगे। यह विदेश जाने वालों के लिए भी मान्य है। 18 वर्ष से अधिक सभी आयु वर्ग वालों का टीका लगाया जायेगा। जिन्हें प्रथम टीका लगाये 84 दिन हो हो चुके है सिर्फ उन्हें ही दूसरा टीका लगाया जायेगा। विदेश जाने वालों के पास यदि एप्रूवल है तो 28 दिन बाद भी टीका लगाया जा सकता है।


प्रात: 10 से शाम 5 बजे तक होगा टीकाकरण - प्राप्त जानकारी के अनुसार टीकाकरण का कार्य प्रात: 10 बजे प्रारम्भ होगा तथा शाम 5 बजे तक चलेगा। टीका लगवाने वालों को छाया तथा पानी की व्यवस्था रहेगी।

10 AM से 5 PM तक


व्यापार मंडल के संयोजक की अपील - व्यापार मंडल के संयोजक शिवप्रसाद सोनी ने सभी व्यापारियों, पार्षदों, स्वयंसेवी संगठनों के सदस्यों व आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पड़ौसी या परिचित जो कि अशिक्षित, वृद्ध है उनसे पूछ कर जानकारी करें कि उन्हें पहले डोज का टीका लगवाया है या नहीं। अगर नहीं लगवाया है तो किसी भी शिविर में उन्हें भेजकर टीका लगवाने की व्यवस्था करें। यदि प्रथम टीका लगवा लिया है तो कौन सा टीका लगवाया है और कितने दिन पहले। यदि कोवैक्सीन का टीका 28 दिन पहले लगवाया है तो उन्हें अस्पताल में या बालाजी भंडार में भेजें और यदि प्रथम डोज का टीका कोविशील्ड का टीका लगवाये 84 दिन हो चुके हैं तो मंडावा रोड़ के शिविर में भेजें। यदि उन्हें पता नहीं है तो किसी भी शिविर में जाकर वेक्सीनेटर से जानकारी प्राप्त करें। ऐसे बहुत से व्यक्ति है जिन्हे प्रथम टीका लगवाये निर्धारित समय से काफी अधिक समय हो गया है। उन्हें तुरंत दूसरा टीका लगवाने के लिए भेजे क्योंकि ज्यादा समय निकलने से दूसरे डोज का असर कम हो सकता है। ऐसे लोगों की सहायता करना हम सभी का कर्तव्य है।