लोकसेवा ज्ञानमंदिर ट्रस्ट द्वारा ग्राम ठिमौली में सरल गीता व रामचरित मानस का वितरण

रामगढ़ शेखावाटी मे लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा चलाये जा रहे अभियान में जय श्री कृष्णा जय श्री राम घर घर कृष्णा घर घर राम के तहत पंचायत ठिमोली व ठिमोली का बास में राम चरित मानस व सरल गीता की 450 पुस्तकें वितरित की गई जिसमें गाँव प्रमुख जेसराज शर्मा व कुन्दन सिंह के माध्यम से गाँव में पुस्तकों का वितरण किया गया। अभियान के प्रमुख अशोक कुमार कीर्तनिया ने धार्मिक ग्रंथ व रामायण गीता के बारे मे तथा अभियान के उद्देश्य के बारे मे बताया। ट्रस्ट के रामगढ़ प्रभारी प्रशांत जोशी ने सरकारी योजनाओं, पुस्तक निधि, एकलनारी योजना सहित विभिन्न प्रकार की योजनाओ के बारे मे बताया । पुस्तकों के वितरण में सुनील सैनी, बजरंग सैनी, राम कुमार शर्मा, राजेश कुमार, सुरेन्द्र सिंह , सूरजमल सिंह, मोब सिंह, जोरावर सिंह , कुन्दन सिंह व मदन सिंह आदि मोजूद रहे।
![]() |
| वीडियो देखने के लिये क्लिक करें |
