बच्ची का अपहरण करने वालों के खिलाफ ग्रामीण हुए लामबंद

आरोपी पति-पत्नी एवं इनसेट मे बच्ची जिसका अपहरण किया था

किया सार्वजनिक बहिष्कार

रामगढ़ शेखावाटी, 19 सितम्बर। निकटवर्ती ग्राम सहनूसर की चौपाल में ग्राम वासियों ने एक सभा आयोजित कर भाखरवासी गांव के रामदेव जी के मेले से बच्ची का अपहरण कर लाने केे प्रकरण में अफसोस व आकोश प्रकट करते हुए आरोपियों की कड़े शब्दों में निंदा की।

      लादूसिह सहनूसर ने सभा में कहा कि आज मानवीय मूल्यों का हृास होने की वजह से हमारा नैतिक पतन हो रहा है, जिसके लिए जन-जागरण अभियान चलाने की आवश्यकता है। सभा में निर्णय लिया गया कि कोई भी ग्रामवासी ऐसा घृणित कुकृत्य करने के आरोपियों की  पैरवी नहीं करेगा और न ही जमानत करवायेगा और उनका सार्वजनिक बहिष्कार किया जायेगा। ऐसे समाज कंटकों की वजह से आज गांव की बदनामी हुई है। अपराधी किसी का सगा व हितैषी नहीं होता है, उनका विरोध करके सलाखों के पीछे ही पहुंचाना चाहिए। इस मामले में पुलिस की सक्रिय भूमिका की ग्राम वासियों ने प्रशंसा की। सभा में सवाई सिंह सेवा निवृत प्रधानाध्यापक, कैप्टेन हनुमान सिंह, राजू सिंह, गजेन्द्र सिंह, रवीन्द्र सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण जन उपस्थित थे।


विस्तृत समाचार के लिए क्लिक करें