राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव आये फतेहपुर
भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी जैन भी थे साथ
जिला कलेक्टर सहित जिले के अधिकारियों ने की अगुवाई
फतेहपुर शेखावाटी, 18 सितंबर। राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव निरंजन आर्य फतेहपुर आये इस दौरान भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी नवीन जैन भी उनके साथ थे । आर्य ने फतेहपुर दौरे के दौरान भेड प्रजनन केंद्र व रामगोपाल गनेडीवाल जोहडे का निरीक्षण भी किया इससे पहले फतेहपुर पहुंचने पर सीकर जिला कलक्टर अविचल चतुर्वेदी सीकर पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप सिंह रामगढ़ शेखावाटी एसडीएम सुप्रिया कालेर, फतेहपुर तहसीलदार व फतेहपुर पंचायत समिति के विकास अधिकारी सुनील ढाका ने श्री आर्य व श्री जैन की अगुवाई की ।
