अजमीढ़ महाराज की जयंती मनाई
रामगढ़ शेखावाटी, 20 अक्टूबर। श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार सभा भवन में आज श्री अजमीढ़ जी महाराज की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ समारोह पूर्वक मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता हरिप्रसाद सिरसीवाल ने की जबकि मुख्य अतिथि व्यापार मंडल संयोजक शिवप्रसाद सोनी थे। इनके अलावा रामगोपाल सोनी, प्रहलादराय रोड़ा, जुगलकिशोर नारनोली व बनवारी लाल कडेल विशिष्ट अतिथि थे। इस मौके पर अतिथियों एवं उपस्थित जनों द्वारा अजमीढ़ महाराज की पूजा अर्चना की गई। समारोह में समाज की 19 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इसके अलावा मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के चुनाव भी सम्पन्न हुए जिसमें सर्वसम्मति से विनोद कुमार बबेरवाल को अध्यक्ष, ओम प्रकाश ठाकराण को मंत्री व ललित धूपड़ को कोषाध्यक्ष चुना गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
दिनांक 21 अक्टूबर को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ में 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग वालों को कोविशील्ड के 300 व कोवैक्सीन के 200 टीके लगाये जायेंगे।
