दिव्यांगों के साथ मनाया अंतराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस
रामगढ शेखावाटी: ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा रामगढ तहसील के दिव्यांगों के साथ तीसरी बार अंतराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया गया जिसमे विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं रखी गयी। मातृ शक्ति के लिए मेहंदी रंगोली, बच्चो के लिए बेडमिंटन केरोम रिंग प्रतियोगिता और शतरंज प्रतियोगिता रखी गयी। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से देश भक्ति गायन गाकर की गयी जो दिव्यांग सलामुद्दीन शेख ने गाये। बैडमिंटन में साजिद दिव्यांग प्रकोष्ट प्रभारी नरेश ढंड ने की वही पर रंगोली अंताक्षरी प्रतियोगिता में चुन्नी देवी और राशिदा ने की। मेहँदी प्रतियोगिता में पूजा नायक ने की . सतरंज में अरुण लोसनीय और अलोक चोटिया शामिल हुए . प्रतियोगिता में भाग लेकर विजयी हुए दिव्यांगों को तहसील प्रभारी प्रशांत जोशी, दिव्यांग प्रभारी नरेश ढंड, अनीश अंसारी रीना इन्दोरिया द्वारा उत्कृष्ट पारितोषित देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया सभी पारितोषित का भार मूल्य समाजसेवी संतोष जी सर्राफ द्वारा दिया गया . दिव्यांग दिवस पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले दिव्यांगों के चेहरे ख़ुशी से झूम उठे . कार्यक्रम में आये हुए सभी दिव्यांगों का शेखावाटी संभाग प्रभारी मनोज शर्मा ने आभार व्यक्त किया और सभी दिव्यांगों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित और जागरूक होने का आह्वाहन किया साथ ही कहा दिव्यांगों को अग्रिम पंक्ति में लाने के लिए और उनका उत्साह वर्धन करने के लिए ऐसे कार्यक्रम समय समय पर होते रहने आवश्यक है .. कार्यक्रम में रामदेवाराम, सुशील तोगास, दिव्यांगजन और उनके अभिवावक मौजूद रहे .