| फोटो:- रामगढ़ शेखावाटी: परिवहन राज्यमंत्री बिजेंद्र ओला का स्वागत करते कांग्रेसी कार्यकर्ता |
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया राज्यमंत्री बिजेंद्र ओला का स्वागत
रामगढ़ शेखावाटी, 4 दिसम्बर। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जयपुर सम्भाग उपाध्यक्ष एवं पार्षद मकसूद भाटी के नेतृत्व में राज्यमंत्री बिजेंद्र ओला का रामगढ़ शेखावाटी बाईपास पर होटल ग्रीन पॉइंट में स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष एडवोकेट दूदाराम चौहला, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुजम्मिल भाटी व दिनेश भाकर सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे, वहीं कार्यकर्ताओं ने बिजेंद्र ओला को पुष्पगुच्छ भेंट कर, माल्यार्पण कर, साफा पहना कर एवं शॉल ओढ़ा कर स्वागत किया। परिवहन राज्यमंत्री ओला जयपुर से चूरू जा रहे थे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की ओर से चूरू जिले का प्रभारी भी बिजेंद्र ओला को बनाया गया है।
अवैध देसी शराब के 45 पव्वे बरामद, आरोपी फरार
रामगढ़ शेखावाटी, 4 दिसम्बर। पुलिस ने भाकरवासी ग्राम में 45 पव्वे अवैध देसी शराब को जब्त किया है। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाते हुए आरोपी शराब विक्रेता रमेश कुमार पुत्र सुरजा राम जाति जाट निवासी भाकरवासी फरार हो गया। पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी की तलाश प्रारम्भ कर दी है।