सिंघानिया आदर्श विद्या मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया
रामगढ़ शेखावाटी, 19 अगस्त। गई राखी गई गई सावन की फुहार लल्ला आपके स्वागत में खड़ा है विद्या मंदिर परिवार रामगढ़ शेखावाटी भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर सेठ श्री गौरी शंकर सिंघानिया उच्च प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर रामगढ़ शेखावाटी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा पूर्वक मनाई गई इस अवसर पर भैया बहनों में कृष्ण सुदामा राधा बनो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्या मंदिर की 41 भैया बहनों ने भाग लिया दही हांडी का कार्यक्रम बहुत ही मनमोहक हुआ विद्या मंदिर परिसर में छोटे-छोटे राधा कृष्ण सुदामा घूमते बहुत ही मनमोहक लग रहे थे सभी आगंतुकों का मन हर्षित हो रहा था इस अवसर पर धीरज चोखानी कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे तथा ताराचंद काछवाल ने श्री कृष्ण के जन्म के बारे में बच्चों को बहुत अच्छा प्रसंग सुनाया इस अवसर पर जगदीश प्रसाद ऊंटवालिया, भंवर लाल तंवर, मनोज शर्मा, गोपाल कृष्ण तिवारी, प्रधानाचार्य उमेश शर्मा एवं पूरा विद्या मंदिर परिवार उपस्थित रहा।