थाना भ्रमण कर देखी पुलिस की कार्यशैली
बिसाऊ, सेठ दुर्गादत जटिया राजकीय उमावि के छात्रों को पुलिस थाने का भ्रमण करवाया गया। जहां पर छात्रों ने पुलिस की कार्यशैली देखी। थाने में छात्रों को थानाधिकारी कमलेश कुमार व एएसआई इंद्राजसिंह ने भ्रमण करवाते हुए पुलिस की कार्यशैली, थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाने आदि की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य गरिमा चाहर, एसपीसी प्रभारी धर्मपालसिंह ढाका, शायर कंवर, व्याख्याता महेंद्रसिंह कुल्हरी, कमलेश कुमार तेतरवाल, वरिष्ठ अध्यापक नागेंद्रसिंह धतरवाल सहित विद्यालय स्टाफ साथ था।
शेखावाटी टुडे न्यूज़ ग्रुप से जुड़े
शेखावाटी टुडे स्कूल मित्र व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े