न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई एनसीसी जूनियर डिवीजन में कैडेट्स की नई भर्ती

बिसाऊ | न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एनसीसी चूरू के जूनियर डिवीजन की नई भर्ती सूवेदार सुरेश कुमार के मार्गदर्शन में हुई। जूनियर डिवीजन में न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल, राउमा विधालय, लक्ष्मीपत सिंघानिया स्कूल, राजस्थान पब्लिक स्कूल, 2 राज बटालियन एनसीसी चूरू की टीम के द्वारा दौड़ फिजिकल मेडिकल एवं रिटन टेस्ट लेकर नई नियुक्ति की। इस मौके पर टीम मे सूबेदार सुरेश कुमार, नायक सूबेदार बिरजू सिंह, हव. शेरसिंह, हवलदार कुंभाराम, हवलदार मनोज कुमार आदि थे। एनसीसी चूरू के कमांडिंग ऑफिसर पंकज कुमार ने औचक निरीक्षण किया तथा नई भर्ती की व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं व्यवस्था के लिए टीम व न्यू राजस्थान स्कूल प्रशासन को धन्यवाद दिया। चेयरपर्सन इंजीनियर नवीन सिहाग व पुष्पा चौधरी ने सभी अधिकारियों व स्कूल  प्रभारियों का आभार प्रकट करते हुए सभी नए कैडेट्स को अनुशासन व एकता में रहने की प्रेरणा दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जटिया स्कूल प्रधानाचार्य गरिमा चाहर, राजस्थान स्कूल के डायरेक्टर महेश सिहाग, न्यू राजस्थान स्कूल के एनसीसी प्रभारी शिखा गुर्जर, सिंघानिया स्कूल के प्रभारी अमित दे गोड़, जटिया स्कूल के प्रभारी धर्मचंद बसला, राजस्थान स्कूल के प्रभारी नूतन सिहाग आदि मौजूद थे।