बाल मंदिर स्कूल के 5 छात्रों का इन्स्पायर अवॉर्ड में चयन

रामगढ़ शेखावाटी। कस्बे के के बाल मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र नील बागडी, कौशल रुंथला, प्रतिभा कायध, संकल्प तिवाड़ी तथा अनुष्का मौर्य का इन्सपायर अवार्ड में चयन हुआ है। संस्था प्रधान श्रीमती कल्पना गौड ने बताया कि विद्यालय के पाँच छात्रों का इन्सपायर अवार्ड में चयन होने पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों व अभिभावकों को बधाई प्रेषित की गई । उल्लेखनीय है कि इस अवार्ड में उच्च शिक्षा के लिए प्रति छात्र चार लाख रुपये की राशि प्राप्त होती है।