महिला उत्थान को ही जीवन का लक्ष्य मानकर सेवा कार्य में जुटी है डॉ चन्द्रकला गोठवाल

 

लक्ष्मणगढ़। सेवा को ही ध्येय मानकर महिला सशक्तिकरण अभियान में जुटी डाॅ चन्द्रकला गोठवाल ने महिला उत्थान को ही अपने जीवन का मकसद मानकर सेवा कार्य में लगी है।

           अभावों व संघर्षो से अपने जीवन की शुरुआत करने वाली डा.गोठवाल समाज सेवा महिला सशक्तिकरण, वृक्षारोपण आदि में एक जाना पहचाना नाम है। महिलाओं को शिक्षित करने, स्वावलंबी बनाने और उनके उत्थान के लिए समर्पित डॉ गोठवाल ने इसके लिए चन्द्रकला चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना कर सेवा कार्यों में जूटी है। डॉ गोठवाल का मानना है कि सफर अभी मुश्किल से घिरा जरूर है , पर थमा नहीं है । खुशियां भले ही कम है पर होंसला अभी भी कायम है ।बस उड़ान भरने की देर है। अपने गमों को समेटकर दूसरों के चेहरे पर खुशियां बिखरने में लगी डॉ गोठवाल सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित है।

                 राजनैतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर डा गोठवाल ने 1993 मे सरकारी शिक्षक के रूप में अपना सफर शुरू करने वाली डा गोठवाल ने 2019 में चन्द्रकला चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना कर सेवा कार्यों में जूट गई। ट्रस्ट के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन, पर्यावरण शिक्षा, सामाजिक कुरीतियां, सुरक्षा कोविड व जागरूकता अभियान के जरिए सेवा कार्यों के साथ सर्दियों में जरूरतमंदो को कंबल वितरण, अभावग्रस्त, वंचित व जरूरतमंदों के घरों में दीपावली पर दीपक जलाकर मिठाई वितरण राशन उपलब्ध करा उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास अनवरत किया जाता है। इसके साथ ही स्कूलों, कब्रिस्तान, श्मशान घाट सार्वजनिक पार्क , मंदिरों आदि में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाने का कार्य किया जा रहा है।