स्वामी केशवानंद जी की पुण्यतिथि मनाई

रामगढ़ नगर स्थित स्वामी केशवानंद विद्यापीठ सीनियर सैकडरी स्कूल में आज 13 सितंबर को शिक्षा संत स्वामी केशवानंद जी महाराज की पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई ।
समारोह में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी रेखाराम खीचड़, संस्था अध्यक्ष प्रभुदयाल भामू, प्रधानाचार्य अजीत सिंह, चेताराम खीचड़, महिपाल, नरेश ईशरान सहित विद्यालय के समस्त गुरुजन एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष प्रभुदयाल भामू एवं रेखाराम खीचड़ ने स्वामी केशवानंद जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए समस्त बच्चों को प्रेरित किया एवं विषम परिस्थितियों से लड़कर किस तरह से एक सामान्य सा बालक शिक्षा संत के रूप में उभर कर बाहर निकला और समाज में शिक्षा की अलख जगाई, इससे प्रेरणा लेने की बात कही।