हिंदी व्याकरण प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

रामगढ़ शेखावाटी, 14 सितंबर। रामगढ़ नागरिक परिषद कलकत्ता द्वारा स्थानीय सेठ और एन रुइया बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में स्वर्गीय श्री विजय कुमार छाजेड़ स्मृति हिंदी व्याकरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 8 विद्यालयों के कुल 37 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके बाद स्वर्गीय श्री इंद्र चंद धानुका मेधावी छात्र सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को समारोह पूर्वक पारितोषिक वितरित किए गए। समारोह की अध्यक्षता कस्बे के व्यवसाई एवं समाजसेवी भगवती प्रसाद मूंदड़ा ने की जबकि मुख्य अतिथि नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा थे। इनके अतिरिक्त जाने-माने समाजसेवी गोपीचंद व्यास, युवा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह खटकड़ व सेठ राम नारायण रूईया ट्रस्ट के सचिव नरेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि थे। विप्र फाउंडेशन के नगर अध्यक्ष राकेश घुवाला व परिषद के वैद्य चंदनमल स्वामी भी विशेष रूप से उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पण के साथ प्रारंभ हुए समारोह में कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया। परिषद के स्थानीय सचिव बनवारी लाल शर्मा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए परिषद की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के साथ-साथ सह शैक्षणिक गतिविधियों की भी महती आवश्यकता बताई तथा परिषद की गतिविधियों की प्रशंसा की। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता विगत 12 सितंबर को आयोजित की गई थी जिसमें चौधरी सी आर खीचड़ उच्च प्राथमिक विद्यालय के चैतन्य शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसे परिषद की ओर से मेडल पहनाकर अतिथियों ने सम्मानित किया तथा विशिष्ट अतिथि गोपीचंद व्यास की ओर से ₹500 का नगद पुरस्कार दिया गया। बाल मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय की पूजा जांगिड़ व मुस्कान शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जिन्हें अतिथियों ने मेडल पहनाकर व विशिष्ट अतिथि गोपीचंद व्यास ने प्रत्येक को ₹200 नगद देकर सम्मानित किया। तीसरे स्थान पर वी. एस. ढांचोलिया एकेडमी माध्यमिक विद्यालय की दिव्या जांगिड़ व कुसुम चौहान रही जिन्हें मेडल पहनाकर विशिष्ट अतिथि गोपीचंद व्यास की ओर से प्रत्येक को ₹100 का नगद पुरस्कार दिया गया। इनके अलावा विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र सिंह खटकड़ की ओर से प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले पांचों विजेताओं को प्रत्येक को ₹100 नगद देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में कुल 41 विद्यार्थियों ने भाग लिया था विजेताओं के साथ ही सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र कलम व उपहार प्रदान किया गया। विशिष्ट अतिथि गोपीचंद व्यास ने घोषणा की की वे मेरिट में आने वाले बच्चों को प्रतिवर्ष 51 सौ रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम का संचालन राधा कृष्ण शास्त्री ने किया। कार्यक्रम में महिपाल सिंह, रोशन सुंडा, महेंद्र स्वामी, शरीफ सहित अनेक शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे