लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा पाक्षिक मीटिंग का आयोजन


रामगढ़ शेखावाटी,  18 सितंबर। स्थानीय कीर्तनया भवन में  सुरेश शर्मा की अध्यक्षता में पाक्षिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगामी कार्यक्रमों के बारे में प्रस्ताव बिंदु रखे गए। संभाग प्रभारी मनोज शर्मा ने ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे आध्यात्मिक चेतना के बारे में आगामी नवरात्रा में आध्यात्मिक चेतना से संबंधित कार्य प्रवचन व गरबा के बारे में जानकारी दी गई व रामगढ़ प्रभारी प्रशांत जोशी ने सरकारी योजनाएं जन जन तक पहुंचाने के लिए स्थानीय सरकारी व गैर सरकारी आदि स्कूलों में सरकारी योजनाओं के कैंप लगवाना ब बच्चों के डाक्यूमेंट्स तैयार करवाना एवं हर पंचायत समिति पर सरपंचों के माध्यम से व भामाशाह के सहयोग से निःशुल्क कैंप ओ के आयोजन करवाना आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में गिरदावर बजरंग वर्मा ने बताया कि किसानों को पीएम किसान निधि से मिलने वाले फायदे को केवाईसी करवा कर ज्यादा से ज्यादा किसानों को लाभ दिलाने के लिए भी जोर दिया संभाग प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया इन सभी बिंदुओं को जल्द से जल्द कार्य शुरू कर दिए जाएंगे बैठक अध्यक्ष सुरेश जी शर्मा ने रामगढ़ शेखावाटी में मुक्तिधाम  को सुंदर व उसकी कायाकल्प के लिए भी एक बड़ी बैठक करवाने व सभी समाज के बंधुओं को एकत्रित करें उस पर कार्य योजना बनाई जाए। उसके लिए भी एक प्रस्ताव दिया गया। बैठक में डॉक्टर ताराचंद, जी रामाकांत जी, सुभाष जी शर्मा, नरेश शर्मा, प्रदीप पुजारी, संजीव शर्मा, सेवानिवृत्त अध्यापक ताराचंद काछवाल, गोपाल कृष्ण तिवारी, ओमप्रकाश ठाकरान, दिलीप गर्ग, आदि लोग मौजूद रहे।