प्रतियोगिता का समापन विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए

फतेहपुर शेखावाटी, आज दिनांक 26 सितंबर को शाम 5 बजे श्री अग्रसेन सेवा समिति के द्वारा आयोजित प्रतियोगिता समारोह का समापन हुआ।  प्रतियोगिता में प्रथम , द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार वितरित किए गए। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार निबंध प्रतियोगिता और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आजाद उच्च माध्यमिक  स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।  सुलेख प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शंकर लाल आदर्श विद्यामंदिर ने प्राप्त किया। और तथा चित्रकला प्रतियोगिता में विनायक इंग्लिश मीडियम स्कूल और नीमावत इंग्लिश मीडियम स्कूल ने बाजी मारी। कमेटी के अध्यक्ष श्री दिलीप धेलिया ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अग्रसेन महाराज की जयंती पर हुए कार्यक्रम


फतेहपुर: अग्रसेन सेवा समिति की ओर से सोमवार को अग्रसेन भवन में महाराज अग्रसेन की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गई । अग्रसेन भवन मे महाराज अग्रसेन की मूर्ति की फूलों से सजावट कर पूजा कर आरती की गई। इस अवसर पर अग्रवाल बन्धुओ की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा अग्रसेन भवन से बावडी गेट होते हुए आशाराम मंदिर से सब्जी मण्डी से लक्ष्मीनाथ मंदिर होते हुए अग्रसेन भवन पहुंची जहा शोभायात्रा का समापन किया गया। इस अवसर पर अग्रसेन भवन के सभागार मे थाली सजाओ प्रतियोगिता,सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमो का भी आयोजन किया गया जिसमे वैश्य समाज के बच्चो व महिलाओ ने उत्साह के साथ भाग लिया। सोमवार को सांयकाल अग्रसेन महाराज की जयंती महन्त निश्चलनाथ महाराज के मुख्य आतिथ्य एवं सेवा समिति के अध्यक्ष रामवतार केजडीवाल की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक आयोजन किया गया। अग्रसेन भवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों एवं समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने महाराज अग्रसेन के आदर्शो को आत्मसात करने की बात पर बल देते हुए कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर पार्षद एवं संस्था सचिव दिलीप कुमार धेलिया,संस्थान के युवा समिति के अध्यक्ष दिनेश भरतिया मंचस्थ उपस्थित थे । इस मौके पर दिनेश चौधरी, देवकी नन्दन ढाढणियां, प्रमोद लोहिया, राजीव जैन, संदेश जैन, कृष्ण चिराणियां,रामगोपाल चमडिया, रास बिहारी धेलिया, सुनील केशान, उत्तम ढाढणिया, प्रवीण निकिता, संगीता लोहिया, राजश्री चौधरी एवं पूर्व पार्षद केजडीवाल,अनुज सर्राफ,अलका, गणेश चमडिया सहित अनेक अग्र बन्ध एवं महिलाएं उपस्थित थे ।