विद्यार्थियों को गणवेश व नोटबुक वितरित
फतेहपुर शेखावाटी।विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष पर मारुति विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहपुर शेखावाटी में विद्यालय के निदेशक में राम अवतार शर्मा उप निदेशक आयुर्वेद विभाग बीकानेर के सानिध्य में प्रधानाचार्य मनोज शर्मा के द्वारा 15 छात्र छात्राओं को गणवेश तथा नोटबुक तथा 100 छात्र छात्राओं को बेल पेन का वितरण वितरण किया गया इस अवसर पर वैद्य रामावतार शर्मा ने छात्र छात्राओं को संबोधन देते हुए कहा कि पर्यटन की दृष्टि से भारत अपने आप में गौरवशाली देश हैं हमारी सांस्कृतिक सामाजिक धरोहर अनोखी है आप लोगों का लक्ष्य बड़ा होना चाहिए जितना बड़ा आपका लक्ष्य होगा उतनी बड़ी सफलता मिलेगी अपने जीवन में हमेशा सत्य का पालन करें आचार्य देवो भव पितृ देवो भव मात्री देवो भव की भावना को अपने जीवन में उतारे प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम ही जीवन की सफलता विद्यार्थी जीवन में जो कठिन परिश्रम कर लेगा वह निश्चय अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा इस अवसर पर राजकुमार शर्मा हेमलता वर्मा संतोष जोशी कोषाध्यक्ष उर्मिला शर्मा अशोक कुमार सैनी स्वाति भोजक एवं विद्यालय का स्टाफ तथा छात्र छात्राएं उपस्थित थे।



