शिक्षक संघ का वार्षिक अधिवेशन आज से
रामगढ़ शेखावाटी, 27 सितंबर। राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) का दो दिवसीय सीकर जिला वार्षिक अधिवेशन 27 व 28 सितंबर को कस्बे के अग्रवाल मैरिज हॉल, बिसाऊ दरवाजे के बाहर, मंडावा रोड में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। शिक्षक संघ की सीकर जिला कार्यकारिणी व फतेहपुर ब्लाक कार्यकारिणी ने सभी शिक्षकों से अधिवेशन में भाग लेने का निवेदन किया है।