गांधी जयंती मनाई, छात्रों ने रैली निकाली
फतेहपुर शेखावाटी, 2 अक्टूबर। मारुति विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहपुर शेखावाटी में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक वैद्य राम अवतार शर्मा ने गांधी जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि सत्य और अहिंसा गांधी जी का मार्ग था। उसका हमें अनुसरण करना चाहिए। प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने गांधीजी के जीवन के अनेक प्रसंग सुनाए एवं रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम भजन की प्रस्तुति दी जिस पर सभी ने तालियों के साथ गाकर हॉल को गुंजा दिया। मंच का संचालन राजकुमार शर्मा ने किया। इसके बाद विश्व शांति रैली का आयोजन मारुति विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहपुर एवं प्रिंस स्कूल के छात्रों ने भरतिया अस्पताल से लक्ष्मीनाथ जी मंदिर बाजार से होते हुए गढ़ में रैली पहुंची। इस अवसर पर लायंस क्लब लक्ष्मीनाथ फतेहपुर के अध्यक्ष लॉयन सुनील केसान, सचिव ओपी जाखड़, लॉयन मनोज शर्मा, लॉयन करण सिंह लॉयन ईश्वर सिंह, लायन डॉक्टर राजेंद्र रायका, मोतीराम, प्रह्लाद राय एवं गणमान्य लोग मौजूद थे । डॉ राजेंद्र द्वारा छात्र छात्राओं को फल वितरण किए गए। सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया द्वारा सभा का समापन किया।





