दस दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का समारोह पूर्वक शुभारम्भ

 


रामगढ़ शेखावाटी, 12 अक्टूबर। कस्बे के फतेहपुरिया गेट बाहर मुख्य डाकघर के पास स्थित बबेरवाल भवन में रामलाल ओमप्रकाश सोनी बबेरवाल परिवार के सौजन्य से आयोजित दस दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ समारोह पूर्वक किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रायोजक परिवार के प्रतिनिधि व व्यापार मंडल संयोजक शिवप्रसाद सोनी द्वारा की गई जबकि मुख्य अतिथि सप्तऋषि सेवा मंडल न्यास के ट्रस्टी सचिव व रामगढ़ नागरिक परिषद के स्थानीय अध्यक्ष भामाशाह राधेश्याम ढ़ंड थे। इनके अलावा नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार विजय कुमार शर्मा, सेवानिवृत जिला शिक्षा अधिकारी रेखाराम खीचड़ व अनिल ढ़ण्ड विशिष्ट अतिथि थे। विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ प्रारम्भ किए गए कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि शर्मा ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। बाद में रेकी ग्रांड मास्टर डॉ. श्रवण कुमार शर्मा सहित उनकी टीम के सदस्य एक्यूप्रेशर सुजोक विशेषज्ञ डॉ. राजवीर सिंह, रेकी विशेषज्ञ डॉ. कृष्ण जोशी व सुरेंद्र कुमार तथा एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ डॉ. दीपक बोहरा का स्वागत किया गया। शिविर प्रभारी डॉ. श्रवण शर्मा ने अपने उद्बोधन में बताया कि शिविर में बिना दवा के प्राकृतिक विधि से दमा, कब्ज, गठिया, गैस, लकवा, शुगर, पथरी, जोड़ों का दर्द, सिर दर्द सहित अनेक बीमारियों का उपचार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मरीजों को शिविर में नियमित उपचार लेना आवश्यक है। समारोह में ओमप्रकाश सोनी, श्रीमती सरोज ढ़ण्ड, रमाकांत शास्त्री सहित। शिवप्रसाद सोनी ने सभी का आभार जताया। शिविर 21 अक्टूबर तक प्रतिदिन प्रात: 9 अजे से 12 बजे तक व शाम 4 बजे से 7 बजे तक चलेगा।