रामगढ़ नागरिक परिषद कलकत्ता द्वारा आयोजित- स्व. श्री जयदेव जालान एथलेटिक्स प्रतियोगिता के सबजूनियर वर्ग में बाल मंदिर रामगढ़ व जूनियर वर्ग में आजाद स्कूल फतेहपुर ने बाजी मारी

 रामगढ़ नागरिक परिषद कलकत्ता द्वारा आयोजित 

स्व. श्री जयदेव जालान एथलेटिक्स प्रतियोगिता के सबजूनियर वर्ग में बाल मंदिर रामगढ़ व जूनियर वर्ग में आजाद स्कूल फतेहपुर ने बाजी मारी 

स्वर्गीय श्री जयदेव जालान


रामगढ़ शेखावाटी, 7 अक्टूबर। कोलकाता प्रवासी श्री मदनलाल जालान ओम प्रकाश जालान परिवार द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय स्वर्गीय श्री जयदेव जालान एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आयोजन रामगढ़ नागरिक परिषद कलकत्ता द्वारा कस्बे के चूरु गेट के बाहर स्थित बाल मंदिर स्कूल खेल प्रांगण में किया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता के प्रथम दिन 6 अक्टूबर को आयोजित उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता परिषद के स्थानीय अध्यक्ष भामाशाह राधेश्याम ढ़ण्ड ने की जबकि स्थानीय आर. एन. रूईया राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य महेश स्वामी मुख्य अतिथि थे। इनके अलावा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी फतेहपुर बजरंग लाल स्वामी अति विशिष्ट अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता थे। वॉलीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी व करीबन एक दर्जन प्रधानमंत्रियों के वीवीआइपी सुरक्षा अधिकारी रहे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के सेवानिवृत्त असिस्टेंट कमांडेंट रतननगर निवासी विजय गोठवाल, रतननगर निवासी ही पत्रकार, योगाचार्य एवं वृक्ष मित्र शंकर लाल सैनी, बाल मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कल्पना गौड़ एवं सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक बजरंग सिंह विशिष्ट अतिथि थे। प्रतियोगिता के उद्घाटन से पूर्व परिषद के स्थानीय मंत्री बनवारी लाल शर्मा सहित अन्य सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर एवं आभार पत्र भेंट कर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर अतिथियों ने उपस्थित विद्यार्थियों को खेल को खेल की भावना से खेलने तथा विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का महत्व बताया विशिष्ट अतिथि विजय गोठवाल ने विद्यार्थियों को खेल संबंधी अनेक गुर समझाएं एवं उनका अभ्यास करवाया। बाद में उन्होंने व्हिसल बजा कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन सत्र में दीपक चोटिया, राकेश घुवाला (बंटी), रमाकांत शास्त्री आदि आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। संचालन राधा कृष्ण शास्त्री ने किया। बाद में परिषद के प्रतियोगिता प्रभारी विजय कुमार शर्मा एवं संयोजक प्रभुदयाल भामू के नियंत्रण में एवं रेफरी निर्णायक सुरेश कुमार सैनी पृथ्वीराज सैनी एवं दिनेश सैनी की देखरेख में प्रतियोगिता की विभिन्न इवेंट्स का आयोजन किया गया। दोनों दिन ही विशिष्ट अतिथि सेवा निवृत शारीरिक प्रशिक्षक बजरंग सिंह रैफरी निर्णायाकों को विशेष सहयोग प्रदान किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन 14 वर्ष के विद्यार्थियों के लिए सबजूनियर वर्ग एवं 17 वर्ष तक के विद्यार्थियों के लिए जूनियर वर्ग में अलग-अलग किया गया। प्रथम दिन 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ एवं तश्तरी फेंक आदि प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गई। छात्राओं के लिए दोनों वर्गों में 100 मीटर दौड़ करवाई गई। 

दूसरे दिन 7 अक्टूबर को ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, रिले दौड़ व छात्राओं के लिए दोनों वर्गों में 200 मीटर दौड़ करवाई गई। रैफरी निर्णायकों द्वारा दिए गए निर्णय के अनुसार 14 वर्ष आयु में 100 मीटर दौड़ में रामगढ़ एकेडमी का सौरभ प्रथम, स्वामी केशवानंद विद्यापीठ का अंकित देवल द्वितीय एवं बाल मंदिर का ऋषिराज तीसरे स्थान पर रहा। 200 मीटर दौड़ में बाल मंदिर का नरेंद्र सिंह प्रथम, गौरी शंकर सिंघानिया आदर्श विद्या मंदिर का रौनक नायक द्वितीय एवं रामगढ़ एकेडमी का पंकज बुडानिया तृतीय रहा। 400 मीटर दौड़ में बाल मंदिर का अरविंद प्रथम जीडी रूईया स्कूल का इरफान द्वितीय एवं स्वामी केशवानंद का मोहम्मद आवेश तृतीय रहा। ऊंची कूद में बाल मंदिर का ऋषिराज प्रथम, स्वामी केशवानंद का यशवंत सैनी द्वितीय एवं रामगढ़ एकेडमी का सौरभ बुडानिया तृतीय रहा। इसी प्रकार लंबी कूद में बाल मंदिर का अनुज सिंह प्रथम, रामगढ़ एकेडमी का सौरभ बुडानिया द्वितीय एवं स्वामी केशवानंद का मोहम्मद आवेश तीसरे स्थान पर रहा। गोला फेंक में बाल मंदिर का विष्णु प्रथम, स्वामी केशवानंद विद्यापीठ का अरमान द्वितीय एवं आजाद स्कूल फतेहपुर का शफी काजी तृतीय रहा। रिले दौड़ में प्रत्येक विद्यालय से 4 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें बाल मंदिर की टीम प्रथम, स्वामी केशवानंद द्वितीय एवं रामगढ़ एकेडमी तृतीय स्थान पर रही। इस आयु वर्ग में सभी इवेंट्स के अंकों को मिलाकर बाल मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय ने ट्रॉफी पर कब्जा किया जबकि इसी विद्यालय का नरेंद्र सिंह इस आयु वर्ग का बेस्ट एथलीट रहा। 14 वर्ष आयु वर्ग में ही छात्राओं में 100 मी. दौड़ में बाल मंदिर की डिंपल मोदी प्रथम, रामगढ़ एकेडमी की सीमा सैनी द्वितीय एवं आर.एन. रूईया बालिका विद्यालय की निशा कंवर तृतीय रही जबकि 200 मीटर दौड़ में बाल मंदिर ने तीनों स्थानों पर कब्जा करते हुए डिंपल मोदी प्रथम, दीपिका सीगड़ द्वितीय एवं सिमरन कंवर तृतीय रही।

जूनियर वर्ग 17 वर्ष में 100 मीटर दौड़ में आजाद स्कूल फतेहपुर का जुबेर प्रथम, रामगढ़ एकेडमी का तयुब द्वितीय एवं बाल मंदिर का हरेंद्र सिंह तृतीय रहा। 200 मीटर दौड़ में बाल मंदिर का अबरार खान प्रथम, स्वामी केशवानंद विद्यापीठ का इरफान सिसोदिया द्वितीय एवं आजाद स्कूल फतेहपुर का अबु सुफियान तृतीय स्थान पर रहा। 400 मीटर दौड़ में जी.डी. रूईया उच्च माध्यमिक विद्यालय का संजय शर्मा प्रथम, बाल मंदिर का लोकेंद्र सिंह द्वितीय एवं स्वामी केशवानंद का अरमान काजी तृतीय स्थान पर रहा। ऊंची कूद में जीडी रूईया उच्च माध्यमिक विद्यालय का संजय शर्मा प्रथम, स्वामी केशवानंद विद्यापीठ का मोहित सैनी द्वितीय एवं बाल मंदिर का हरेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहा। लंबी कूद में आजाद स्कूल फतेहपुर का जुबेर प्रथम स्थान पर, रामगढ़ एकेडमी का तयुब द्वितीय स्थान पर एवं स्वामी केशवानंद विद्यापीठ का अमित सैनी तीसरे स्थान पर रहा। गोला फेंक में आजाद स्कूल फतेहपुर का फहद खोखर प्रथम, स्वामी केशवानंद विद्यापीठ का मारूफ द्वितीय स्थान पर जबकि बाल मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय का भरत सिंह तीसरे स्थान पर रहा। तश्तरी फेंक में जी.डी. रूईया उच्च माध्यमिक विद्यालय का सौरभ चौहान प्रथम, आजाद स्कूल फतेहपुर का मोहम्मद सोहेल द्वितीय एवं बाल मंदिर का रेहान कुरेशी तृतीय रहा। रिले दौड़ में स्वामी केशवानंद प्रथम, बाल मंदिर द्वितीय एवं आजाद स्कूल फतेहपुर तृतीय रही। अंको के कुल योग के अनुसार आजाद उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर का जुबेर बेस्ट एथलीट रहा जबकि शील्ड भी इसी विद्यालय को मिली। 17 वर्ष आयु वर्ग में बालिकाओं में 100 मीटर दौड़ में बाल मंदिर की मोनिका प्रथम रामगढ़ एकेडमी की अश्लेषा द्वितीय एवं बाल मंदिर की ही अनीता पुजारी तृतीय स्थान पर रही। छात्राओं के 200 मीटर दौड़ में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थानों पर रामगढ़ एकेडमी की कृतिका, अश्लेषा व सीमा सैनी रही। प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद बाल मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता परिषद की स्थानीय अध्यक्ष भामाशाह राधेश्याम ढ़ण्ड ने की जबकि बाल मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती कल्पना गौड मुख्य अतिथि थी। इनके अलावा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खोटिया के प्रधानाचार्य शिवलाल बलारा, आजाद स्कूल फतेहपुर के प्रधानाचार्य मोहम्मद शकील विशिष्ट अतिथि थे। इनके अलावा सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक बजरंग सिंह, जी.डी. रूईया उच्च माध्यमिक विद्यालय के शारीरिक शिक्षक जयचंद आदि विशेष रूप से उपस्थित थे परिषद के स्थानीय मंत्री बनवारी लाल शर्मा, राकेश घुवाला (बंटी) व परिषद के अन्य सदस्यों द्वारा अतिथियों का माला पहनाकर शाल ओढ़ाकर एवं आभार पत्र भेंट कर अभिनंदन किया गया। रेफरी निर्णायकों को भी स्मृति चिन्ह एवं आभार पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया इसके बाद प्रतियोगिता प्रभारी विजय कुमार शर्मा ने परिणाम की घोषणा की एवं अतिथियों ने सभी विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार प्रदान किए। समारोह को शिवलाल बलारा, श्रीमती कल्पना गौड़, बजरंग सिंह एवं राधेश्याम ढ़ण्ड ने संबोधित किया। विशिष्ट अतिथि शिवलाल बलारा ने परिषद की गतिविधियों को प्रशंसा करते हुए कहा कि परिष्द की गतिविधियों विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महती योगदान कर रही है। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन राधाकृष्ण शास्त्री ने किया। प्रतियोगिता प्रभारी विजय कुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए परिषद की आगामी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। (Click Photo to enlarge)