सीकर में सीजन का पहली बार पारा जमाव बिंदु पर:फतेहपुर में 0.0 डिग्री न्यूनतम तापमान, लगातार गिरवाट से बढ़ी ठंड


उत्तरी हवा के दबाव के चलते सीकर में आज लगातार तीसरे दिन भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सीकर के फतेहपुर में इस सीजन में पहली बार तापमान जमाव बिंदु पर दर्ज किया गया है। सीकर के फतेहपुर में तापमान 0.0 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो सीकर में कल भी तापमान में गिरावट होने के आसार है।

सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र पर न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले गुरुवार को यहां न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री था। केंद्र के बाबूलाल कुमावत के मुताबिक गुरुवार को पूरे दिन उत्तरी हवा के दबाव के चलते तापमान में यह गिरावट आई है। हालांकि आज सुबह एक बार फिर नॉर्थ-ईस्ट हवा एक्टिव हो चुकी है। शेखावाटी में उत्तरी हवा/ शीतलहर का असर आज भी जारी रह सकता है। ऐसे में तापमान में गिरावट होने की संभावना है। वहीं केंद्र के आंकड़ों की माने तो सीकर में गत वर्ष 16 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के करीब था।

बारिश के बाद कोहरे के आसार
सीकर जिले के कई इलाकों में आज सुबह तापमान में आई गिरावट के चलते फसलों पर ओस की बूंदे देखने को मिली। फिलहाल मौसम विशेषज्ञों की माने तो हल्की बारिश होने के बाद मौसम खुलने के साथ ही सीकर में कोहरा छाना भी शुरू होगा।

सीकर में 3 दिनों का न्यूनतम तापमान