1100 किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ा चोरों को:चोरी की वारदात का खुलासा, मध्यप्रदेश के नीमच से गिरोह के चार सदस्य को पकडा
झुंझुनूं की बगड पुलिस ने बुडाना में हुई चोरी की वारदात खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में मध्यप्रदेश के गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा है। पुलिस ने मध्यप्रदेश के नीमच जिले के बालकराम पुत्र भागीरथ, शिशुपाल उर्फ कान्हा पुत्र कैलाशचन्द्र, नरेन्द्र उर्फ नीरू पुत्र प्रभुलाल, कमल पुत्र भगवान को पकड़ा है।
आरोपियों ने बगड थाना के बुडाना में एक घर में घुसकर रात के समय सोने चांदी जेवरात व नकदी चुरा कर ले गए थे। इस संबंध में 23 जुलाई 2022 को बुडाना निवासी ओमरता पत्नी स्व. दिनेश कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले जाने का मामला दर्ज करवाया था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। घटना के बाद से काफी लोगों से पूछताछ की गई। घटनास्थल के आस पास डॉग स्कवायड की सहायता ली गई। इसके बाद पुलिस को आरोपियों के मध्यप्रदेश के नीमच जिले में बरडिया गांव के होने का पता चला।
दस बार दबिश दी
आरोपियों पकड़ने के लिए टीम की ओर से लगातार करीब 02 महीने से घटना करने वाले लोगों के रहने व आने जाने के बारे में जानकारी जुटाई गई, करीब 10 बार टीम की ओर से दबिश दी गई। लगभग 1100 किलोमीटर पीछा किया। उसके बाद आरोपियों को दस्तयाब कर लिया। आरोपियों से माल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है।
ये रहे टीम में
बगड थाना अधिकारी श्रवण कुमार, साइबर सैल के एचसी दिनेश कुमार, कांस्टेबल चौनाराम, रूपेन्द्र कुमार, महेंद्र कुमार, संदीप कुमार, डॉग स्क्वॉड झुंझुनूं के प्रभारी आरक्षी अनिल कुमार शामिल रहे।

