कैंपर से गेट तोड़कर बदमाशों ने फेंके पत्थर:लाठी,सरियों से हमला, गाड़ी से मारने की कोशिश की,धमकी देकर फरार
लक्ष्मणगढ़ : बोलेरो कैंपर में सवार होकर आए बदमाशों ने पहले मैन गेट तोड़ा फिर परिवार के सदस्यों को डराने के लिए उनपर पत्थर फैंके। बदमाशों ने हाथों में हथियार लेकर युवक को जान से मारने की धमकी भी दी। शोर-शराबा होने के बाद बदमाश गाड़ी लेकर फरार हो गए। पीडित परिवार ने लक्ष्मणगढ़ थाने में बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
सुमन देवी ने लक्ष्मणगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह खेड़ी डुकिया के रहने वाले है। जब घर पर थे उस दौरान बोलेरो कैंपर में सवार होकर आए राजेन्द्र जाट उर्फ कालू खेड़ी, पंकज, रमेश और 3-4 अन्य बदमाशों ने गाड़ी से उनका मैन गेट तोड़ दिया। आवाज सुनकर जब बाहर आए तो बदमाशों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। कालू और पंकज ने हाथ में हथियार ले रखे थे। बदमाश उसके लड़के को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
इसके बाद बदमाश संतोष देवी के घर गाड़ी लेकर पहुंचे वहां भी उन्होने गाड़ी से गेट को तोड़ दिया। लाठियों और सरियों से हमला कर दिया। शोर-शराबा होने के बाद मौके पर लोग एकत्रित हो गए। जिसके बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सुमन देवी ने बदमाशों के खिलाफ लक्ष्मणगढ़ थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले की जांच हैड कांस्टेबल नानूनराम कर रहे है।