झुंझुनू: प्रधानाचार्य का फिल्मी स्टाइल में किडनैप:दो घंटे चला ऑपरेशन, तीन बदमाश गिरफ्तार, बिना नंबर की स्कोर्पियों गाड़ी में आए थे आरोपी


जिले की तीन थानों की पुलिस ने कीड़नेप हुए सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य को मात्र दो घंटे में छुड़वाकर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में सदर थाना इलाका के वारिसपुरा निवासी विनोद कुमार पुत्र रामनिवास जाट, खीचड़ों का बास हाल सैनिक नगर झुंझुनूं निवासी संजय गांधी पुत्र जयसिंह जाट तथा मुकुन्दगढ थाना के संगासी निवासी रजत पुत्र सत्यपाल जाट को गिरफ्तार किया है।

सभी आरोपियों पर अलग अलग थानों में कई मामले दर्ज है। आरोपियों ने बगड थाना इलाका से खाजपुर रोड़ पर सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य का फिल्मी स्टाइल में अपहरण कर लिया था। बदमाश प्रधानाचार्य को गाडी में डालकर ले गए थे। इस दौरान प्रधानाचार्य के साथ मारपीट भी करते रहे।

पीड़ित प्रधानाचार्य विकास भालोठिया बगड थाना के कालीपहाडी गांव का रहने वाला है। शहीद जगदीश सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जयपहाडी में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत है।

मंगलवार सुबह झुंझुनूं में डाइट से परीक्षा के प्रश्न पत्र लेकर स्कूल जाने के लिए निकला था। रास्ते में समसपुर गांव से निकलते ही बदमाशों ने प्रधानाचार्य का किडनैप कर लिया था। बदमाश बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में आए थे। प्रधानाचार्य की कार के आगे खुद की गाड़ी लगाकर मारपीट करते हुए गाड़ी में डालकर ले गए थे। उसके बाद गाड़ी को इधर उधर घूमते रहे, उसके बाद खाजपुर से होते हुए प्रतापपुरा आए यहां मंड्रेला की तरफ निकल गए।

दो घंटे तक किया पीछा

पुलिस को कैडनेप की सूचना मिली थी। सूचना के तुरन्त बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। आसपास के तीन थानों के SHO को सूचित किया गया। पुलिस को सूचना थी कि बदमाश स्कार्पियों में सवार है। पुलिस ने अपने सोर्सेज़ से बता किया। पुलिस को पता चला कि गाड़ी प्रतापपुरा की तरफ से मंड्रेला की तरफ निकली है। बगड़ और सदर पुलिस आरोपियों का पीछा करती रही। कुछ ग्रामीणों का भी सहयोग लिया। पुलिस आरोपियों के पीछे लग गई। सदर थाना झुंझुनूं, बगड़ व मंड्रेला थाना की पुलिस बदमाशों का पीछा करती रही। बदमाशों को पकड़ने के लिए अलग अलग थानों में नाकाबंदी भी करवाई गई। लगभग दो घंटे तक पुलिस बदमाशों के पीछा करती रही। आखिर में मंड्रेला थाना के नालावा गांव में घेराबंदी कर तीन आरोपी को गिरफ्तार कर प्रधानाचार्य को दस्तयाब कर लिया।

महिला से छेड़छाड़ का मामला

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानाचार्य ने एक महिला से छेड़छाड़ की थी, महिला के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजे थे। महिला ने इसकी शिकायत बदमाशों से एक युवक से की थी जो महिला की जान पहचान में बताया जा रहा है। उसके बाद बदमाशों ने प्रधानाचार्य को सबक सिखाने के लिए अपहरण व मारपीट की साजिश रची थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है, आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

तीनों पर विभिन्न मामले दर्ज

पकडे गए तीन आरोपियों पर पर अलग अलग थानों में विभिन्न मामले दर्ज है, विनोद कुमार पर कोतवाली व सदर थाना झुंझुनूं, सीकर, नवलगढ़ में विभिन्न मामले दर्ज है। वही संजय गांधी पर एक आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। रजत पर मालवीय नगर जयपुर, नवलगढ़ सहित विभिन्न थानों में मामला दर्ज है।