सरकारी योजनाएं जन-जन तक शिविर का हुआ आयोजन
रामगढ शेखावाटी: लोक मंदिर ट्रस्ट द्वारा निरंतर चलाई जा रही शिविरों के माध्यम से आज खोटिया ग्राम पंचायत के गांव बावला में सरकारी योजनाएं शिविर के माध्यम से 70 लोग हुए लाभान्वित। ट्रस्ट के प्रभारी प्रशांत जोशी ने बताया शिविर के माध्यम से लाभान्वित होने वाले पेंशन सत्यापन 16, केवाईसी 4, जनाधार में संशोधन 8 , राशन कार्ड में नाम जोड़ना 3, नई वृद्धावस्था पेंशन दो, दिव्यांगों के लिए ऑनलाइन सर्टिफिकेट के लिए रजिस्ट्रेशन 3, एस ए पी भी आईडी बनाई गई। शिविर में ट्रस्ट के दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी नरेश शर्मा कंप्यूटर ऑपरेटर दिलीप गर्ग निखिल पारीक गांव के मुख्य विनोद कुमार सुरेंद्र कुमार वह बीएलओ प्यारेलाल बिजारणिया ने भी भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य किया।