सीकर- 7 किलो 500 ग्राम गांजे के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार:करौली से लेकर आ रहे थे, NDPS एक्ट में केस दर्ज


सीकर की रानोली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से सात किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। थानाधिकारी कैलाशचंद्र ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की दो लोग गांजा लेकर आ रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने वार्ड नंबर-6 पलसाना के पुराना बाजार के रहने वाले महेश और प्रवीण को पलसाना से पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास 7 किलो 500 ग्राम गांजा मिला। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी करौली से गांजा लेकर आ रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया।