विद्यार्थियों को दस्ताने व टोपी तथा जरूरतमंदो को कम्बलें वितरित
फतेहपुर शेखावाटी, 24 दिसम्बर। लायंस क्लब श्री लक्ष्मीनाथ द्वारा व ओसवाल शॉप ग्रुप जयपुर के आर्थिक सहयोग से मारुति विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र छात्राओं को हाथों के दस्तानों एवं टोपियां का वितरण किया गया तथा 40 जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुर्वेद विभाग के पूर्व उपनिदेशक वैद्य रामावतार शर्मा थे। मुख्य अतिथि लॉयन अध्यक्ष सुनील केशान, विशिष्ट अतिथि लॉयन सीताराम सोनी, लॉयन ओम प्रकाश जाखड़, लॉयन करण सिंह जाखड़, लॉयन मंटू तिवारी एवं उर्मिला शर्मा थे। सानिध्य लॉयन सचिव ओम प्रकाश जाखड़ का रहा। इस कार्यक्रम के प्रेरणा स्रोत दिनेश रामसीसरिया थे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज शर्मा, हेमलता वर्मा, राजकुमार शर्मा, संतोष शर्मा, कृष्ण शर्मा, विजेंद्र कुमार, रणजीत सिंह, शाहरुख खान, श्वेता सैनी, ईश्वर भार्गव सहित विद्यालय स्टाफ के सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित थे। मंच का संचालन मनोज शर्मा ने किया। उपप्रधानाचार्य उर्मिला शर्मा ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

