सरदारशहर: सड़क पर आवारा पशु को बचाने में पलटी बोलेरो:2 घायलों को डीबी अस्पताल में कराया भर्ती, 1 की हालत गंभीर


चूरू जिले के सरदारशहर तहसील के नैणासर गांव के पास शुक्रवार देर रात सड़क पर अचानक आवारा पशु आने से बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बोलेरो में सवार 2 लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को परिजनों ने सरदारशहर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया।

अस्पताल में तोगावास निवासी गजेन्द्र ने बताया कि घायल तारानगर तहसील के तोगावास गांव निवासी संदीप कुमार और धनराज शुक्रवार रात बोलेरो गाड़ी लेकर अपने निजी काम से गए हुए थे। देर रात दोनों वापस आ रह थे। उसी दौरान नैणासर के पास सड़क पर आवारा पशु आ गया। जिसको बचाने के प्रयास में उनकी गाड़ी पलट गई। गाड़ी में सवार धनराज और संदीप घायल हो गए। अस्पताल में घायल संदीप कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से कॉन्स्टेबल अंकित शर्मा ने वार्ड में पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। फिलहाल दोनों घायलों का डीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है।