रामगढ मे चोरियों को लेकर लोगों में आक्रोश:पुलिस नहीं कर पा रही चोरियों का खुलासा,ग्रामीणों ने कहा- आंदोलन करेंगे



एसपी को दिया ज्ञापन, दो दिन में थानेदार के ट्रांसफर का आश्वासन

सीकर के रामगढ़ इलाके में लगातार हो रही चोरियों के कारण लोगों का आक्रोश बढता जा रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि दो सालों में 10 बड़ी चोरियां होने के बाद भी पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बनकर बैठा है। पुलिस अभी तक एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है। जिसके कारण उन्होने आज पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर चोरियों के जल्द खुलासे की मांग की।

सीकर के रामगढ़ इलाके में चोरों के हौसले बुलंद है। पुलिस की गश्त को धत्ता बताकर चोर लगातार चोरी की वारदात कर रहे है। बढ़ती चोरियों के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि कई चोरियां होने के बाद भी चोर पुलिस पकड़ से दूर है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लाजिमी है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दो सालों के अन्दर 10 से ज्यादा चोरियां हो चुकी है।

कांग्रेस किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र धुरिया ने बतााया कि रामगढ़ के कई गांवों में चोर सक्रिय है और पिछले दो सालों में 3 से 4 करोड़ की चोरी की घटना कर चुके है।। एक गांव में करीब 30-40 लाख की चोरी हुई है। वहीं हाल ही में बागास गांव में दो महीने में तीन बड़ी चोरियां हुई लेकिन। पुलिस उनका भी खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस से जब चोरों के पकड़ने की बात कही जाती है तो उनका कहना होता है कि मामले की जांच की जा रही है।

राजकुमार झाझड़िया ने बताया कि सामान्य परिवार के घर में चोरी होना किसी सदमे से कम नहीं होता। उन्होने आरोप लगाया कि थानेदार की सह के कारण ही चोर चोरियां कर रहे है। पिछले साढ़े तीन साल से थानेदार एक ही थाने मे टिका हुआ है। लोगों को कॉपरेट भी नहीं किया जाता । उन्होने कहा कि एसपी के सामने हमने पूरी जानकारी रखी है। उन्होने आश्वासन दिया है कि दो दिन में थानेदार का ट्रांसफर कर दिया जाएगा। उन्होने चेतावनी दी कि अगर पुलिस चोरियों का खुलासा नहीं करती है तो सात दिन बाद आंदोलन की रुपरेखा बनाकर थाने के सामने धरना दिया जाएगा।