महात्मा ज्योतिबा फुले विकास समिति की ओर से कंबल वितरण
लक्ष्मणगढ़ 12 दिसंबर। महात्मा ज्योतिबा फुले विकास समिति की ओर से जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण की जा रही है।
समिति के अध्यक्ष विनोद गौड के नेतृत्व में फुले ब्रिगेड के तहसील अध्यक्ष मनोज राकसिया व भागीरथ गौड़ ने समिति की ओर से कच्ची बस्ती मे रहने वाले लोगों व जरूरतमंद लोगों को अब तक 400 कंबलों का वितरण किया जा चुका है।
भारतीय कौशल अवार्ड 2022 से सम्मानित होंगे मुकेश कुमावत
लक्ष्मणगढ़ 12 दिसंबर। शहर युवा पत्रकार मुकेश कुमावत भारतीय कौशल अवार्ड 2022 से सम्मानित होंगे । प्राप्त जानकारी के अनुसार बी के ए शांति एवं युवा संघ द्वारा भारतीय कौशल अवॉर्ड 2022 का राष्ट्र स्तर पर 18 दिसंबर को सम्मान समारोह आयोजित करेगी। दिल्ली में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में लक्ष्मणगढ़ के युवा पत्रकार मुकेश कुमावत को भारतीय कौशल अवार्ड 2022 से नवाजा जाएगा। कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर देश की जानी मानी हस्तियां कार्यक्रम में भाग लेगी। साथ ही समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 लोगों को अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।
