सीकर में 5 दिन बाद पारा जमाव बिंदु से ऊपर:फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री, हल्की बारिश की संभावना

सीकर में गुरुवार को शीतलहर से राहत मिली। तापमान में 5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फतेहपुर पर न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले बुधवार को न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

केंद्र के बाबूलाल कुमावत ने बताया कि बुधवार शाम बाद बादल छाने और उत्तरी हवा का दबाव कम होने से तापमान में इतनी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल जिले में नॉर्थ-ईस्ट हवा एक्टिव है। जिसके चलते तापमान में उतार-चढ़ाव होगा।

न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया है। फिलहाल मौसम विशेषज्ञों की मानें तो सीकर जिले में आज बेहद हल्की बारिश होने की संभावना है। वही सीकर जिले में सुबह से बादलों की आवाजाही भी ताबिक बीती शाम बाद बादल छाने और उत्तरी हवा का दबाव कम होने के चलते तापमान में इतनी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल जिले में नॉर्थ-ईस्ट हवा एक्टिव है। जिसके चलते तापमान में उतार-चढ़ाव होगा।

वही जयपुर मौसम केंद्र की रिपोर्ट की मानें तो सीकर में अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने वाला है। ऐसे में तापमान में उतार-चढ़ाव होने की संभावना है। वही आज जयपुर संभाग में कई इलाकों में बेहद हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका असर सीकर जिले में भी देखा जा सकता है।

सीकर जिले में 13 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके बाद शीतलहर के असर के चलते तापमान 14 जनवरी से 18 जनवरी तक - में ही रिकॉर्ड किया गया।

डिपार्टमेंटल स्टोर से सामान लेकर भागी महिलाएं:स्विफ्ट गाड़ी में आई थी तीनों, CCTV में आई नजर

सीकर के उद्योग नगर इलाके में दिनदहाड़े एक डिपार्टमेंटल स्टोर में चोरी का मामला सामने आया है। स्टोर पर खरीददारी के बहाने आई महिलाएं सामान चोरी कर भाग गई। उन्होंने अपने कपड़ों में सामान छुपा लिया था। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सीकर के झुंझुनूं बाईपास पर स्थित भारत डिपार्टमेंटल स्टोर के मालिक हरीश ने रिपोर्ट देकर बताया कि 16 जनवरी को उनके स्टोर पर तीन महिलाएं और एक आदमी किराना का सामान लेने के लिए स्विफ्ट गाड़ी में आए थे। तीनों महिलाएं स्टोर में काफी देर तक इधर-उधर घूमती रही। इसके बाद जब स्टोर से सामान गायब मिला तो हरीश ने स्टोर में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए।

तब पता चला कि महिलाओं ने स्टोर में रखे सामान को अपने कपड़ों में डालकर चुरा लिया है। हरीश के मुताबिक तीन चार महीने में उनके स्टोर पर तीसरी बात इस तरीके की चोरी हुई है। हरीश के मुताबिक महिलाएं स्टोर से करीब 15 से 16 हजार रुपए का सामान चुरा ले गई।

चूरू में 5.7 डिग्री तक बढ़ा न्यूनतम तापमान:लोगों को कड़ाके की ठंड से मिली हल्की राहत, अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना


चूरू जिले में करीब एक सप्ताह के बाद लोगों को हाड़ कंपाने वाली सर्दी से हल्की राहत मिली है। जिले में 5 दिन बाद न्यूनतम तापमान माइनस से बढ़कर प्लस में आया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन सर्द हवा चलने से लोगों को ठंड महसूस हो रही है। पाला पड़ने से रबी की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पहला पश्चिमी विक्षोभ 19 और 20 जनवरी को सक्रिय होगा, जिसके चलते बीकानेर संभाग के अनेक जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। इससे न्यूनतम तापमान बढ़ने से लोगों को सर्दी से हल्की राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि पश्चिम विक्षोभ 22 से 26 जनवरी के दौरान सक्रिय होने से राज्य में बारिश और मावठ होने की संभावना है। सहायक निदेशक कृषि कुलदीप शर्मा ने बताया कि पाले से सरसों और गेहूं की फसल खराब हुई है।

पायलट बोले- कार्यकर्ता का मान-सम्मान जरूरी:कहा- पार्टी के आदेश से किसानों के बीच जा रहा, 2023 में जीत का लक्ष्य

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट झुंझुनूं की हवाई पट्टी से रवाना हुए। पायलट ने बुधवार झुंझुनूं के गुढा में हुए किसान सम्मेलन को संबोधित किया था। सचिन पायलट झुंझुनू के सर्किट हाउस में ही रुके थे। उन्होंने झुंझुनू सर्किट हाउस से रवाना होने से पहले कहा कि कांग्रेस किसान नौजवान व गरीबों को लेकर चिंतित है। यह बात झुंझुनूं सर्किट हाउस में पायलट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही।

पायलट ने कहा कि पांच साल बीजेपी और पांच साल कांग्रेस की परिपाटी को हमें खत्म करना होगा। उन्होंने कहा कि अगर सब मिलकर तन-मन, त्याग, समर्पण और तपस्या से जनता की सेवा कर काम करेंगे तो जनता का आशीर्वाद पुनः मिलेगा। हम चाहते हैं कि इनका समाधान हो। इसलिए हमारी कोशिश यह है, इन दस महीनों में हम खूब मेहनत करें। ताकि 2023 में कांग्रेस सरकार फिर से रिपीट हो। हमारी सरकार 1998 में बनी फिर 2003 व 2013 में हार गए। अब सब को ध्येय यही है कि कांग्रेस सरकार 2023 में रिपीट हो।

उन्होंने कहा - हमारे नेताओं को बस यह समझना होगा कि लोगों के दिलों को कैसे जीता जाए और इस पर काम कैसे करें। इस दौरान पायलट ने कार्यकर्ताओं से भी फीडबैक भी लिया। साथ ही आमजन की समस्याओं को भी सुना। इस दौरान परिवहन मंत्री बृजेन्द्र सिंह ओला भी साथ रहे।

भाजपा में बंदरबाट

उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी ताकत से लगी हुई, लेकिन उनके अंदर अफरा-तफरी व बंदरबाट है, वहां नेतृत्व का पता नहीं चल रहा है। चार साल में भाजपा प्रदेश में विपक्षी की भूमिका नहीं निभा पाई है। जनता सब समझ चुकी है, इसलिए उनको भाजपा से कोई उम्मीद नहीं है।

प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर बोले

किसान सम्मेलन कार्यक्रम को लेकर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा की ओर से दिए गए बयान पर पायलट ने कहा कि वह सब अपने अपने दायरे में काम कर रहे हैं, कांग्रेस को मजबूत करने का काम रहे हैं।

कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व पार्टी को मजबूत करने में लगा हुआ है इसलिए जितना उनसे बन पा रहा वह कर रहे है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जब भी उन्हें जिम्मेदारी दी है। उसको बखूबी निभाई है। इसका उदाहरण हिमाचल है। वहां खूब मेहनत की कांग्रेस ने जीत हासिल की।

उन्होंने कहा कि हिमाचल की जीत में प्रियंका गांधी का बहुत बड़ा योगदान रहा। जो भ्रम पैदा किया गया वह तोड़ा। जो डबल इंजन की बात कर रहे थे उनका एक इंजन सीज हो गया। दूसरा इंजन 2024 में दिल्ली में सीज करेंंगे।

किसान सम्मेलन को लेकर बोले

उन्होंने बातों ही बातों में इशारा भी दे दिया कि वह राष्ट्रीय नेतृत्व के कहने पर ही किसानों के बीच जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह जो भी काम कर रहे हैं कांग्रेस पार्टी के कहने पर ही कर रहे हैं। राहुल गांधी भी आज देश, समाज, किसान को बचाने के लिए चल रहे हैं।

शीर्ष नेतृत्व भी पार्टी को मजबूत करने में लगा हुआ। इसलिए हमारी भी जिम्मेदारी बनती है की पार्टी को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि यह सभा किसानों की है। किसानों की कोई जात नहीं होती। हमारी यह जिम्मेदारी बनती है कि किसानों के लिए संघर्ष करें।

पेपर लीक प्रकरण पर बोले

उन्होंने कहा कि पेपर लीक प्रकरण बहुत बड़ा विषय है, चाहे पक्ष हो विपक्ष हो यह हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि उनका विश्वास हम पर कायम रहे। अगर लाखों बच्चे कहें कि वह खुद को ठगा हुए समझ रहे हैं या उनको न्याय नहीं मिल पा रहा है तो यह एक बहुत बड़ा विषय है। उनको विश्वास दिलाना होगा। इसलिए जो भी काम हो पारदर्शिता में होना चाहिए और संतोषजनक होना चाहिए।

उन्होंने नियुक्तियों को लेकर कहा कि हर एक कार्यकर्ताओं को पद नहीं दे सकते, लेकिन कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान, भागीदारी, बहुत जरूरी है। चार साल में खूब नियुक्ति हुई, बहुत से लोगों को मौका मिला। इसमें और भी बहुत कुछ कर सकते हैं।