14 वर्षीय नाबालिग लड़की घर से लापता:परिजनों ने सुबह उठकर देखा तो घर में नहीं थी, बिना बताए कहीं चली गई और वापस नहीं लौटी

 रामगढ़ शेखावाटी में फतेहपुर के जाने-माने महमिया हॉस्पिटल के हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सिद्धार्थ महमिया अपनी सेवाएं प्रत्येक गुरुवार शाम 4:00 से 7:00 तक भारत हॉस्पिटल पर देंगे

सीकर: 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के घर से लापता होने का मामला सामने आया है l नाबालिग बिना बताए घर से कहीं चली गई और वापस नहीं लौटी l मामला सीकर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है l

पुलिस को दी रिपोर्ट में नाबालिग लड़की के परिजनों ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी 20 जून को सुबह 5 बजे अचानक घर से लापता हो गई l जब सुबह उठकर परिजनों ने देखा तो उनकी बेटी घर पर नहीं थी l जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी और आसपास मोहल्ले में पता किया लेकिन नाबालिग का कोई सुराग नहीं लगा l

लड़की के परिजनों ने नाबालिग का पता अपने रिश्तेदारों व परिचितों से भी किया लेकिन वह नहीं मिली l इसके बाद परिजनों ने सीकर कोतवाली थाना में नाबालिग के घर से लापता हो जाने का मामला दर्ज कराया l फिलहाल इस मामले में पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पुलिस लड़की की तलाश में जुट गई है l मामले की जांच एएसआई हिदायत अली कर रहे हैं l