17 साल की नाबालिग हॉस्पिटल के बाहर से लापता : जीजा के साथ डॉक्टर को दिखाने आई थी, अब मोबाइल स्विच ऑफ

रामगढ़ शेखावाटी के भारत हॉस्पिटल में आज दोपहर 1 से 3 बजे तक नाक, कान गला विशेषज्ञ डॉ. इम्तियाज अली खान अपनी सेवाएं देंगे। सम्पर्क करें- 9887143678
सीकर में हॉस्पिटल के बाहर से 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। नाबालिग सीकर में डॉक्टर को दिखाने के लिए आई थी। अब लड़की का मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। लड़की के पिता ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है। सीकर के ग्रामीण इलाके की रहने वाली 17 साल की नाबालिग के पिता ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट देकर बताया है कि 3 जून को उनकी बेटी अपने जीजा के साथ सीकर में डॉक्टर को दिखाने के लिए आई थी। यहां एक प्राइवेट हॉस्पिटल में डॉक्टर को दिखाकर नाबालिग को उसके जीजा ने हॉस्पिटल के बाहर ही खड़ा कर दिया। और फिर खुद दवाइयां लेने के लिए चले गए। लेकिन जब वापस लौटे तो नाबालिग वहां नहीं मिली। साथ ही नाबालिग का मोबाइल भी स्विच ऑफ है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।