भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी डेम बनाने की योजना : बरसात में एक डेम जमीन से बाहर निकल गया, दूसरा टेढा हो गया; 18.80 करोड़ होंगे खर्च




रामगढ़ में बच्चों के डॉक्टर की सुविधा रोजाना भारत मेडिकल एण्ड केयर पर उपलब्ध है, बच्चों के डॉक्टर सुरेंद्र कुमार, राजकीय भरतिया हॉस्पिटल चूरू, अपनी सेवाएं रोज शाम 4:00 से 7:00 तक, सम्पर्क करें- 9887143678

भ्रष्टाचार

फतेहपुर शेखावाटी: कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर कई दशकों से बारिश के समय 5 फीट तक पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। 18 करोड़ 80 लाख से अधिक रुपए की लागत से पानी की निकासी के लिए डेम बनवाए जा रहे है। लेकिन योजना जिम्मेदारों की लापरवाही और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। पुराने सिनेमा हॉल के बनाया जा रहा बनाए जा रहा बारिश में जमीन से निकलकर बाहर आ गया था। वहीं, अब छतरिया बस स्टैंड पर डेम का 80% कार्य पूरा होने के बाद एक तरफ झुक गया है। आखिर 5 टन वजनी यह डैम शुरू होने से पहले ही कैसे झुक गया। ऐसे में एमटीएस मालविका तकनीकी सर्विसेज कंपनी के निर्माण कार्य पर सवाल खड़े हो रहे है।

ये थी योजना

फतेहपुर शेखावाटी कस्बे के पुराने सिनेमा हॉल व छतरिया बस स्टैंड के पास सबसे  बरसात के सीजन में लम्बे समय तक रास्ता अवरुद्ध रहता है। ऐसे में बरसाती पानी को जमा करने के लिए 10 लाख लीटर की क्षमता का डेम बनाया जा रहा है। जिसमें एकत्रित पानी को 50  हॉर्स पावर की 5 पंप मोटर लगाकर पाइप लाइन के द्वारा वन विभाग में छोड़ा जाएगा। इस बार बरसाती मौसम में कस्बे वासियों को शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव की समस्या से छुटकारा मिलने की उम्मीद थी। लेकिन, निर्माण कार्य की इस तरह की कार्यशैली से पालिका की गैरजिम्मेदारी एवं अनदेखी और जिम्मेदार कंपनी का भ्रष्टाचार खुलकर सामने आ रहा है।

निर्माण कार्य में हुई लापरवाही

फतेहपुर नगरपरिषद कनिष्ठ अभियंता देवेन्द्र सैनी ने बताया- अचानक बरसात होने की वजह से निर्माणाधीन पानी के डेम के चारों तरफ पानी भर जाने की वजह से डेम का घनत्व से पानी के घनत्व से ज्यादा होने की वजह से डेम टेढ़ा हो गया। लेकिन अगर ठेकेदार द्वारा डेम के चारों तरफ तीन से चार हॉल किए हुए होते तो डेम टेढ़ा नहीं होता। क्योंकि बाहर का पानी डेम के अंदर चला जाता है जिससे पानी का घनत्व बढ़ता नहीं डेम बना रही एमटीएस मालविका तकनीकी सर्विसेज के ठेकेदार को डेम सही करवाने के लिए बोल दिया है जिसे सही किया जा रहा है।

सब भ्रष्टाचार में लिप्त, नहीं होती कार्रवाई

भाजपा जिला मंत्री सरोज कड़वासरा ने बताया- फतेहपुर में ऐसा कोई भी कार्य नहीं है जो अनियमितता से नहीं किए जा रहे हो चाहे आप सीवरेज का कार्य देख लीजिए, सड़क का देख लीजिए, गंदे पानी की निकासी का देख लीजिए। हर कार्य खुलेआम अनियमितता से किए जा रहे हैं। लेकिन यहां के विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष सहित अधिकारी भी ऐसे भ्रष्टाचार वाले कार्य में लिप्त है। यही कारण है कि सब कुछ देखने के बाद भी इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।