सीकर में 22 जून को भाजपा की जनसभा : मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा होंगे शामिल, भाजपा बताएगी इमरजेंसी के अत्याचार

 


कल 21जून को पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है इस लिए रामगढ़ नगर स्तर का 9 वा विश्व योग दिवस का कार्यक्रम लोक सेवा ज्ञान मन्दिर ट्रस्ट के तत्वावधान में बिसाऊ रोड स्थित RR शेखावाटी स्पोर्ट्स एकेडमी खेल ग्राउंड में रखा गया है सभी रामगढ़ वासियों से युवा बच्चे बुजर्ग मातृशक्ति बहनों आदि से विनम्र निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधार कर आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में सहयोग करें धन्यवाद।

सीकर: केंद्र में भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने पर सीकर के रानी महल में 22 जून को भाजपा की जनसभा होने जा रही है। सभा में MP के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी शिरकत करेंगे।

भाजपा लोगों को इमरजेंसी के अत्याचारों के बारे में बताने के लिए सम्मलेन करेगी। इसकी जानकारी सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने प्रेसवार्ता में दी। इस दौरान राजयसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर पार्टी ने निर्णय किया है कि जन-जन तक सरकार के कामों को पहुंचाया जाए। 30 मई से लगतार कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं। आज से पार्टी ने सम्पर्क से समर्थन अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत पार्टी शहर के प्रबुद्ध लोगों से संपर्क करेगी। जिन्हें एक पुस्तक भी भेंट की जाएगी और उसने समर्थन भी मांगा जाएगा। 22 जून को सीकर के रानी महल में एक जनसभा भी आयोजित की जाएगी। जिसमें मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी शिरकत करेंगे।

इसके बाद 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर हर बूथ लेवल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा। 25 जून को इमरजेंसी डे को काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

इस दिन लोगों को इमरजेंसी के दौरान विपक्ष के नेताओं और आमजनता पर हुए अत्याचारों की जानकारी दी जाएगी। 23 जून से पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर परिवारों को बुकलेट देकर चर्चा करेंगे और समर्थन मांगेंगे। सांसद ने कहा कि जनता को डॉक्यूमेंट्री और सम्मलेन के जरिए इमरजेंसी में हुए अत्याचारों के बारे में बताया जाएगा।

राजयसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि आज के 48 साल पहले इंदिरा गांधी ने देश को जेलखाना बना दिया था। इसके बाद पैदा हुए लोगों को इस मामले की जानकारी नही थी। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी काला दिवस कार्यक्रम के जरिए आमजनता को इससे अवगत करवाएगी।