शादी करवाने का झांसा दे लाखों ठगे : 5 दिन बाद ही भाग गई दुल्हन, अब मिलने लगी जान से मारने की धमकियां

 आवश्यकता है- एक महिला या पुरुष अध्यापक की जो कक्षा 6 से कक्षा 10 तक अंग्रेजी माध्यम से सामाजिक विज्ञान पढ़ा सके। वेतन योग्यतानुसार। विद्यालय समय में सम्पर्क करें-श्रीमती जयंती शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी,श्री विश्वनाथ एस. ढ़ांचोलिया एकेडेमी सेकेंडरी स्कूल, रामगढ़ शेखावाटी,मो. 9352533992 ---------- Required - A female or male teacher who can teach social science(SST) from class 6 to class 10 through English medium. Salary as per qualification. contact during school hours-Mrs. Jayanti Sharma, Administrative Officer, Shri Vishwanath S. Dhancholia Academy Secondary School, Ramgarh Shekhawati, Mo. 9352533992

सीकर: शादी करवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है l शादी के कुछ दिन बाद ही दुल्हन-दूल्हे को छोड़कर भाग गई l मामला सीकर जिले के खाटूश्यामजी थाना क्षेत्र का है l

दांतारामगढ़ एसीजेएम कोर्ट में पेश परिवाद में परिवादी दीपचंद (25) निवासी सामेर ने बताया कि उसके पड़ोसी झाबरमल ने उसे कहा कि वह परिवादी की शादी करवा देगा जिसके लिए उसे कुछ पैसे देने होंगे l जिसके बाद झाबरमल ने परिवादी को रैवासा के रहने वाले मुकेश कुमार भार्गव से मिलवाया l

मुकेश कुमार भार्गव ने परिवादी से कहा कि वह 5 लाख रुपए देने पर उसकी अच्छे से शादी करवा देगा l मुकेश के शादी के लिए परिवादी से 5 लाख रुपए मांगने पर उसने शादी के लिए मना कर दिया l कुछ दिन बाद मुकेश भार्गव ने परिवादी की बात किसी और व्यक्ति से करवाई और कहा कि इसका नाम रामनिवास है और यह जयपुर के खातीपुरा का रहने वाला है l यह व्यक्ति आपकी शादी 3 लाख रुपए में करवा देगा l

परिवादी ने रामनिवास व झाबरमल से बातचीत करने के बाद उसे 3 लाख रुपए दे दिए l जिसके बाद दोनों आरोपियों ने राजवीर कौर (20) निवासी फिरोजपुर, पंजाब के साथ इकरारनामा कर शादी करवा दी l शादी होने के 5 दिनों बाद ही नवविवाहिता घर से भाग गई l परिवादी ने दुल्हन के घर से भाग जाने के बारे में जब रामनिवास और झाबरमल को बताया तो उन्होंने कहा कि वह एक आधे दिन में वापस आ जाएगी l काफी दिन बाद जाने के बाद भी नवविवाहिता वापस नहीं आई तो परिवादी ने आरोपियों सहित शादी में शामिल सभी लोगों को इसके बारे में बताया l

रामनिवास और झाबरमल ने परिवादी को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि वह दुल्हन अब वापस नहीं आएगी l अगर उसने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई की तो वह उसे जान से मार देंगे l जिसके बाद परिवादी को अपने साथ शादी के नाम पर हुई ठगी का अहसास हुआ तो उसने कोर्ट के जरिए इस्तगासा पेश कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और उसके रुपए वापस देने का मामला दर्ज कराया l फिलहाल कोर्ट के आदेश पर सीकर की खाटूश्यामजी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है l मामले की जांच हेड कांस्टेबल लालचंद कर रहे हैं l