मोदी सरकार के 9 साल होने पर सीकर में जनसभा : MP के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर करेंगे शिरकत
सीकर: केंद्र में भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने पर जल्द ही सीकर में एक विशाल जनसभा होने वाली है। जिसमें मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर 26 जून को सीकर आएंगे। सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि केंद्रीय सरकार के 9 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी 30 मई से 30 जून तक कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी के तहत सीकर में अब प्रबुद्धजन, सम्मेलन सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीट, लाभार्थी सम्मेलन विकास तीर्थ और टिफिन बैठक, योग दिवस जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सांसद ने कहा कि इसी क्रम में 16 जून को एक बड़ी सभा भी सीकर के रानी महल में आयोजित की जाएगी। जिसमें मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर भी मौजूद रहेंगे।
सांसद ने कहा कि इसके अलावा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विधानसभा स्तर पर लाभार्थियों के साथ संवाद, नव मतदाता सम्मेलन, मंडल स्तर पर बाइक यात्रा और ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम करेंगे। वहीं भाजपा के प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष हरिराम रणवा ने कहा कि 24 से 30 जून तक भाजपा के कार्यकर्ता प्रत्येक घर जाकर सरकार द्वारा 9 साल में किए गए विकास कार्यों के पत्रक वितरित करेंगे।
![]() |
| (जन सूचनार्थ निशुल्क विज्ञापन) |
