कॉलेजों में बढ़ेगी चहल-पहल : भरे जाएंगे प्रवेश के लिए फॉर्म, तैयारियां शुरू

शेखावाटी सहित देश-विदेश की पल-पल की खबरों के लिए शेखावाटी टुडे से जुडिय़े

 बारहवीं के परीक्षा परिणाम आने के साथ ही कॉलेजों में प्रवेश के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है लेकिन, संभवतः जून के प्रथम सप्ताह से प्रवेश के लिए फॉर्म भरने शुरू होंगे। सभी कॉलेजों से स्नातक स्तर के पाठयक्रमों की सीटों की संख्या की जानकारी मांगी गई है।

जून में दाखिलों की दौड़ साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स संकाय में प्रथम वर्ष के ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे। पीजी कॉलेज, कन्या कॉलेज समेत जिलेभर के कॉलेज में चहल-पहल शुरू होगी। कॉलेज शिक्षा निदेशालय कार्यक्रम तैयार कर चुका है। सत्र 2023-24 की शुरुआत 1 जुलाई से होगी। शिक्षा निदेशालय प्रवेश नियम सहित वार्षिक कैलेंडर जल्द अपलोड करेगा। बीए-बीकॉम प्रथम वर्ष कला और वाणिज्य संकाय में पास कोर्स में प्रवेश के लिए 45 प्रतिशत और बीएससी प्रथम वर्ष विज्ञान संकाय में प्रवेश के लिए 48 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं।

यूं चलेगा सत्र प्रवेश कार्यः मार्गदर्शन-1 जुलाई से छात्रसंघ चुनावः अगस्त में शीतकालीन अवकाश 25 से 31 दिसम्बर सभी शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 31 जनवरी तक