शहर की समस्याओं को लेकर भाजपा ने किया प्रदर्शन : सड़कों पर जमा हो रहा बारिश का पानी, नगर परिषद ने नहीं किए निकासी के इंतजाम

 

रामगढ़ शेखावाटी की ढ़ांचोलिया स्कूल का 10वीं का शत प्रतिशत परिणाम, सभी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण, संस्था प्रशासक जयंती शर्मा ने सभी को दी बधाई


चूरू
में बरसाती पानी की निकासी नहीं होने से शहर के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के सुभाष चौक और जौहरी सागर क्षेत्र की हर गली बरसाती पानी से अटी पड़ी है। वार्ड के लोग घर से बाहर तक नहीं निकल पा रहे हैं। इसको लेकर शुक्रवार को विधानसभा नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट में नगर परिषद के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग को शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

विधानसभा प्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि सुभाष चौक और जौहरी सागर एरिए शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र हैं। जहां पिछले 5 दिनों से पानी की निकासी नहीं हो रही है। इसके चलते व्यापारियों को अपनी दुकानें तक बंद रखनी पड़ रही हैं। जिससे उनको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रह है। नगर परिषद के सभापति और आयुक्त को ज्ञापन सौंपने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। शहर के प्रमुख नालों की सफाई, मरम्मत, खुले पड़े मैनहोल की सफाई अभी तक नहीं हुई है। बिना मानसून की बारिश में शहर के यह हाल है तो मानसून में क्या होगा। राठौड़ ने कहा कि नगर परिषद की अनदेखी के चलते आज शहर का हाल बेहाल है। उन्होंने कहा कि चूरू की नगर परिषद भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी है। पिछले 3 साल में नगर परिषद में 33 आयुक्तों को बदला जा चुका है। राठौड़ ने कहा कि अगर अब भी नगर परिषद शहर की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं देती है तो भाजपा बड़ा आंदोलन करेगी। इस मौके पर पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, बसंत शर्मा, विमला गढ़वाल, दीनदयाल सैनी, सुरेश सारस्वत, प्रधान दीपचंद राहड़, भंवरलाल गुर्जर, चंद्राराम गुरी, श्रीराम शर्मा मौजूद रहे।