ढाई महीने से लापता व्यक्ति का शव मिला : मोहब्बतसरी में पानी की खेळ में बदबू आने पर चरवाहे को दिखा

यूडाइस पोर्टल पर स्टुडेंट डाटा एंट्री की अंतिम तिथि 23 जून 2023 है

झुंझुनू: पिछले ढाई माह से लापता घोड़ीवारा के बुर्जुग का शव शुक्रवार की रात मोहब्बतसरी में पानी की खेळ में मिला है। गांव में रेवड़ चराने वाले एक व्यक्ति ने बदबू आने पर देखा तो खेळ में शव दिखाई दिया। खेल में घास के बीच शव पड़ा था। शव मिलने की खबर के बाद बड़ी संख्या में दोनों गांव के लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सुचना दी। पुलिस के आने के बाद मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।

एएसआई सकेंद्र सिंह ने बताया शक के आधार पर ढाई माह से लापता निकटवर्ती गांव घोड़ीवारा कलां के जगदीश प्रसाद ख्यालियां के परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया। परिजनों ने मौके पर पहुंच कपड़ों व शव के निकट थैली में मिले आधार कार्ड व मेडिकल पर्ची के आधार पर शव की शिनाख्त घोड़ीवारा कलां के जगदीश प्रसाद ख्यालियां (58) के रूप में की। पुलिस ने फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया है। शनिवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। परिजनों की ओर से रिपोर्ट देने के बाद आगे की करवाई की जाएगी।