फतेहपुर: पोद्दार बालिका विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

 राजस्थान में ग्रीष्मावकाश की अवधि दो दिन बढ़ाई, अब विद्यालय 24 की बजाय 26 जून को खुलेंगे। प्रवेशोत्सव का द्वितीय चरण 26 जून से 30 जून तक आयोजित होगा।


प्राचार्या डॉ शिल्पी सिंह ने विद्यार्थियों को योग के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी

फतेहपुर शेखावाटी: श्री रामरिखदास पोद्दार बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं व छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 'ऊं' व 'गायत्री मंत्र' के उच्चारण के साथ किया गया। योग शिक्षक-शिक्षिका खालिक मियांह व गीता शर्मा ने विद्यार्थियों को विभिन्न आसन व प्राणायामों के बारे में व उनसे होने वाले लाभ के बारे में बताया। विद्यालय प्राचार्या डॉ शिल्पी सिंह ने भी विद्यार्थियों को योग के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा योग से होने वाले शारीरिक मानसिक एवं आत्मिकता का बोध करवाते हुए कार्यक्रम को विराम दिया।