अवैध देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार : कोतवाली पुलिस और डीएसटी की कार्रवाई, नेटवर्क के बारे में पूछताछ



आवश्यकता है- एक महिला या पुरुष अध्यापक की जो कक्षा 6 से कक्षा 10 तक अंग्रेजी माध्यम से सामाजिक विज्ञान पढ़ा सके। वेतन योग्यतानुसार। विद्यालय समय में सम्पर्क करें-श्रीमती जयंती शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी,श्री विश्वनाथ एस. ढ़ांचोलिया एकेडेमी सेकेंडरी स्कूल, रामगढ़ शेखावाटी,मो. 9352533992 ---------- Required - A female or male teacher who can teach social science(SST) from class 6 to class 10 through English medium. Salary as per qualification. contact during school hours-Mrs. Jayanti Sharma, Administrative Officer, Shri Vishwanath S. Dhancholia Academy Secondary School, Ramgarh Shekhawati, Mo. 9352533992

चूरू: शहर की कोतवाली पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार को चूरू शहर से एक युवक के पास अवैध देसी पिस्टल मय मैग्जीन जप्त की है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से अवैध हथियार के बारे में पूछताछ कर रही है।

कोतवाली सीआई मदनलाल बिश्नोई ने बताया कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक देसी पिस्टल लेकर घूम रहा है। जिस पर सीआई मदनलाल बिश्नोई के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। पुलिस ने शहर के बीच से रामपुरा बास निवासी वीरेन्द्र सिंह (30) को गिरफ्तार किया, जिसके पास अवैध देसी पिस्टल मय मैग्जीन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सीआई मदनलाल बिश्नोई ने बताया कि आरोपी वीरेन्द्र सिंह से अवैध हथियार के बारे में पूछताछ की जाएगी। उक्त हथियार वह कहां से लाया था। इससे पहले भी आरोपी के द्वारा कितने बार हथियार लाने के काम किए गए है। इस संबंध में सघनता से पूछताछ की जाएगी। डीएसटी टीम व कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कॉन्स्टेबल ड्राइवर पुष्पेंद्र सिंह की अहम भूमिका रही। कार्रवाई करने वाली टीम में हेड कॉन्स्टेबल नमोनारायण, कॉन्स्टेबल सुनील कुमार, परसाराम व पुष्पेन्द्र सिंह शामिल थे।