पानी निकासी के लिए बनाया नाला बंद : अस्पताल के सामने भरा पानी, मरीज परेशान

 


रामगढ़ शेखावाटी की ढ़ांचोलिया स्कूल का शत प्रतिशत प्ररिणाम, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण, संस्था प्रशासक जयंती शर्मा ने सभी को दी बधाई।

फतेहपुर में विकास के दावे खोखले

फतेहपुर शेखावाटी: राजकीय धानुका उप जिला अस्पताल के सामने 3 साल पहले पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाई गई मुख्य सड़क के दोनों तरफ नाला भी बनाया, ताकि बरसात का पानी नाले में जा सके। लेकिन वर्तमान में नाला कई जगह टूटा हुआ है, तो कई जगह मिट्टी से भर चुका है। जिसकी वजह से राजकीय उप जिला अस्पताल के सामने बरसात का पानी एक बार जमा हो गया है।

अस्पताल के बाहर पानी भरने से मरीजों को पानी के अंदर से गुजरना पड़ रहा है। वहीं मच्छर पनपने से बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। 2 साल पहले राजकीय धानुका उप जिला अस्पताल से 300 मीटर दूर स्थित जोहड़े का स्वरूप बदला गया था। जिसके तहत सड़क किनारे बने नाले में आने वाले बरसाती पानी को इसी जोहड़े के अंदर आना था। लेकिन अब नाला टूटने और मिट्टी से भर जाने की वजह से जोहड़े में इस नाले का पानी नहीं आ पा रहा है।

पीडब्ल्यूडी विभाग के एईएन इमरान खान ने बताया कि अस्पताल के अंदर साल भर से निर्माण कार्य चालू होने की वजह से नाला बंद है। वही नगर पालिका द्वारा भी सड़क को किनारे से तोड़कर पानी निकासी की पाइप लाइन डाली जा रही है। जिस पर हमने पालिका से लिखित में लिया है कि पाइप लाइन डालने के बाद नाले को साफ करोगे और सड़क को दोबारा बनाओगे। पाइपलाइन डालते ही दोबारा नाले को चालू कर दिया जाएगा।