सीकर के युवक का फ्लिपकार्ट अकाउंट हैक : ठग ने एप्पल कंपनी का टेबलेट ऑर्डर किया, पीड़ित को ऐप चेक करने पर पता चला

आज 3 जून को सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक बिना हेलमेट वाले दुपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी

सीकर के उद्योग नगर इलाके में एक युवक का फ्लिपकार्ट अकाउंट हैक हो गया। ठग ने पे लेटर ऑप्शन से एप्पल कंपनी का टेबलेट भी मंगवा लिया। जिसका पता पीड़ित युवक को मोबाईल ऐप चेक करने पर चला। अब पीड़ित युवक ने उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है।

सीकर के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र निवासी मनोज कुमार ने उद्योग नगर थाने में रिपोर्ट देकर बताया है कि उनके मोबाइल नंबर से फ्लिपकार्ट अकाउंट बना हुआ है। 13 मई को उनके फ्लिपकार्ट अकाउंट को किसी ने हैक कर लिया और फिर उनकी पे लेटर लिमिट का यूज कर ठग ने एप्पल आई प्रो टेबलेट खरीदने के लिया। जिसका रिसीविंग एड्रेस मनोज, श्याम कंप्यूटर नियर अहमदाबाद यूनिवर्सिटी, नवरंगपुरा कमेस सिक्स रोड अहमदाबाद होना बताया है। इस बारे में मनोज को फ्लिपकार्ट अकाउंट चेक करने पर पता चला।

मनोज के मुताबिक उन्होंने नहीं तो कोई आर्डर दिया और ना ही कंपनी ने उनसे कोई आर्डर का कंफर्मेशन किया। बिना सूचना दिए ही उनके फ्लिपकार्ट अकाउंट से पेमेंट काटकर टेबलेट की डिलीवरी भी कर दी। अब कंपनी ने मनोज पर 78670 रुपए का लोन बना दिया है। जिसकी हर महीने की किस्त 7440 रुपए होगी। ऐसे में उसे ब्याज सहित कुल 89267 रुपए का भुगतान करना होगा। फिलहाल मनोज की रिपोर्ट पर उद्योग नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।