डीबी अस्पताल में अव्यवस्थाओं के विरोध में धरना : टेंट लगाकर धरने पर बैठे बीजेपी कार्यकर्ता, बोले- हर वार्ड में फैली गंदगी




रामगढ में आंखों के डॉ.रामसिंह शाम 4 से 7 बजे तक, शिशु रोग विशेषज्ञ रोजाना शाम 5 से 7 बजे तक, सम्पर्क करें भारत मेडिकल एंड केयर 9887143678

चूरू में गवर्नमेंट डीबी अस्पताल में बिगड़ी सफाई व्यवस्था के विरोध में शनिवार को भाजपा पदाधिकारियों ने अस्पताल परिसर में टेंट लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा अस्पताल में अन्य अव्यवस्थाओं के विरोध में भी धरना दिया है। धरने पर बैठे भाजपा नेता सुरेश सारस्वत ने बताया कि अस्पताल की व्यवस्थाएं पटरी से उतर गई है। अस्पताल में सफाई व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। हर वार्ड में गंदगी फैली हुई है। अस्पताल प्रशासन को अवगत करवाने के बाद भी कोई सुधार नहीं किया जा रहा है। अस्पताल में इलाज करवाने के लिए आने वाले रोगियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अस्पताल के वार्डों में कई दिनों तक सफाई नहीं होती है, जिससे अस्पताल में संक्रमण होने का खतरा हर समय बढ़ता रहता है।

सारस्वत ने बताया कि अस्पताल में मॉर्च्युरी के आसपास इस तरह गंदगी फैली है कि एक स्वस्थ व्यक्ति वहां खड़ा तक नहीं रह सकता है। अस्पताल में सफाई ठेकेदार अपनी मनमर्जी के हिसाब से काम करते हैं। रोगियों को वार्ड में खड़े होकर काफी देर तक डॉक्टरों का इंतजार करना पड़ता है। अस्पताल प्रशासन इन सभी अव्यवस्थाओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। धरने पर दीनदयाल सैनी, कपिल रक्षक, अनवर थीम, अनिल अजाड़ीवाल, नगर परिषद प्रतिपक्ष नेता विमला गढ़वाल, दौलत तंवर, बसंत शर्मा सहित अनेक बीजेपी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।